Demand to Change School Timings in Varanasi Due to Rising Heat परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की उठी मांग, Varanasi Hindi News - Hindustan
More

परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की उठी मांग

Varanasi News - वाराणसी में बढ़ती गर्मी के कारण परिषदीय विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग की गई है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर 7:30 से 11:30 बजे तक विद्यालय का समय करने की माँग की है। शिक्षक नेताओं की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई।

Fri, 17 April 2026 06:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की उठी मांग

वाराणसी। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर परिषदीय विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने की है। महासंघ के वरिष्ठ नेता अमिताभ मिश्र और कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। ज्योति प्रकाश ने कहा कि भीषण गर्मी से 12 बजे के बाद बच्चों को विद्यालय में रोकना स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है। इस संबंध में शुक्रवार को शिक्षक नेताओं की कचहरी पर बैठक हुई। प्रदेश के अन्य कई जिलों में समय परिवर्तन का हवाला देते हुए वाराणसी में भी विद्यालय का समय प्रातः 7:30 से 11:30 बजे तक करने की मांग की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी को लेकर स्कूलों का बदला समय

बैठक में डॉ संजय गुप्ता, सुखपाल जी श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, रजनी राय, शीला यादव, यदूरिमा, संजू पाठक आदि सम्मिलित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विद्यालय का समय बदलने की मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।