Rising Temperatures in Taj City Prompt Demands for School Schedule Changes भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग तेज , Agra Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग तेज

Agra News - ताजनगरी में बढ़ते तापमान ने स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। अभिभावकों और शिक्षकों ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की है। गर्मी के कारण बच्चे स्कूल से लौटने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक करने की मांग उठी है।

Fri, 17 April 2026 09:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share
भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग तेज

ताजनगरी में बढ़ते तापमान ने स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। निजी और सरकारी दोनों स्कूलों में बच्चे गर्मी से जूझ रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने स्कूलों के समय में बदलाव की मांग तेज कर दी है। साथ ही परिषदीय स्कूलों में लागू ‘टाइम एंड मोशन’ व्यवस्था को समाप्त करने की मांग भी उठी है। शहर में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। दोपहर की तेज धूप में स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चों को घर लौटने में भारी दिक्कत हो रही है। जाम और गर्म हवाओं के बीच बच्चों की हालत खराब हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीएम से स्कूल का समय बदलने की मांग

अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया जाए।उधर, परिषदीय शिक्षकों का कहना है कि सरकारी स्कूलों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। दोपहर बाद बच्चों को पैदल घर जाना पड़ता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। विशिष्ट बीटीसी प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरेश चौहान और मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने ‘टाइम एंड मोशन’ व्यवस्था खत्म करने और समय परिवर्तन के लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की उठी मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।