बढ़ी गर्मी से बच्चे परेशान, विद्यालयों का बदला जाए समय
Banda News - राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7.30 से 12.30 बजे करने की मांग की गई है। बांदा में बढ़ते तापमान के कारण बच्चों की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं।

बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक का किया जाए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सहित बांदा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा है, जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विगत वर्षों में भी बांदा तापमान के मामले में विश्व में स्थान बनाए रहा है। सुबह 11 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगती है।
जिससे विद्यालयों में बच्चों को उल्टी, दस्त,बेहोशी एवं त्वचा सम्बन्धी बीमारियों आदि की शिकायतें प्राप्त हो रही है। दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में बैठने से गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस दौरान विनोद कुमार शिवहरे, राजेन्द्र कुमार द्विवेदी,मनोज सिंह, सुरेन्द्रवीर वर्मा, लालबहादुर आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन