Uttar Pradesh Teachers Union Demands Change in School Hours Due to Extreme Heat भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों का समय बदलने की मांग , Hardoi Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों का समय बदलने की मांग

Hardoi News - हरदोई, संवाददाता।भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग उठाई है। संघ क

Mon, 20 April 2026 10:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों का समय बदलने की मांग

हरदोई। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग उठाई है। संघ के जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बीएसए से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने कहा कि तेज गर्मी के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने और पढ़ाई के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का समय बदलना आवश्यक है।बीएसए को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने की मांग, डीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन

खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। संघ ने मांग की है कि विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाए, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके। इस संबंध में जिलाधिकारी से भी वार्ता करने की बात कही गई है। प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री विपिन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष ललित शुक्ला, रूपेश अवस्थी, अमित पांडे, हिमांशु श्रीवास्तव, अनंत राम पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, क्षितिज मिश्रा, निष्कर्ष चंदेल, रमेश कुमार, अनिल कुमार और दिलीप कुमार रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राइमरी स्कूलों का समय बदला जाए
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।