Severe Heatwave Disrupts Daily Life in Hardoi तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल , Hardoi Hindi News - Hindustan
More

तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल

Hardoi News - हरदोई में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। सोमवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और दोपहर में सूरज की तपिश बढ़ गई। सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया, दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हुआ और लोग छांव की तलाश में दिखे।

Tue, 14 April 2026 12:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल

हरदोई। शहर में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया। सोमवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की तपिश तेज होती चली गई। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। गर्मी का असर शहर के सदर बाजार, रेलवेगंज, सिनेमा रोड समेत अन्य जारों और प्रमुख चौराहों पर साफ देखने को मिला। जहां आम दिनों में चहल-पहल रहती है, वहां दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर पर गमछा या कपड़ा बांधकर और पानी की बोतल साथ लेकर चलते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज की तपिश करने लगी बेहाल।

तेज धूप के कारण राहगीर पसीने से तरबतर हो गए और छांव की तलाश करते दिखे। गर्मी का असर छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों पर भी पड़ा। दोपहर के समय ग्राहक कम होने से उनका कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं, स्कूल से लौटते बच्चे और कामकाजी लोग भी तेज धूप से बचने के लिए जल्दी घर पहुंचने की कोशिश करते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिन व दिन गर्म होते जा रहा है मौसम, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, अगले 48 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस पार करेगा पारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।