Heat Wave Hits Katihar Temperatures Soar to 35 C Impact on Daily Life तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, अगले 48 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस पार करेगा पारा, Katihar Hindi News - Hindustan
More

तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, अगले 48 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस पार करेगा पारा

तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, अगले 48 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस पार करेगा पारा तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, अगले 48 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस पार करेगा पारातेज ध

Tue, 14 April 2026 12:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share
तेज धूप ने बढ़ाई तपिश, अगले 48 घंटे में 35 डिग्री सेल्सियस पार करेगा पारा

कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान करीब 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिन व दिन गर्म होते जा रहा है मौसम, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

आसमान पूरी तरह साफ रहा और मौसम शुष्क बना रहा, जिससे धूप की तीव्रता और अधिक महसूस की गई।दोपहर के समय जनजीवन पर दिखा असरमौसम में आए इस बदलाव के कारण दोपहर के समय जनजीवन पर खासा असर देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप चुभने लगती है और दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच हालात सबसे ज्यादा कठिन हो जाते हैं। इस दौरान शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और लोग जरूरी काम के अलावा घरों से निकलने से बचते नजर आते हैं। जो लोग मजबूरी में बाहर निकल रहे हैं, वे गर्मी से बचाव के लिए पूरी तैयारी के साथ दिख रहे हैं। छाता, गमछा और पानी की बोतल अब आम जरूरत बन गई है। खासकर मजदूर वर्ग और दिहाड़ी कामगारों को इस बढ़ती गर्मी में अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिन के बाद अब रात में भी सताएगी गर्मी, पारा चढ़ने के संकेत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।