सूरज की तपिश करने लगी बेहाल।
Hathras News - मौसम का मिजाज:सूरज की तपिश करने लगी बेहाल। सूरज की तपिश करने लगी बेहाल। सूरज की तपिश करने लगी बेहाल। सूरज की तपिश करने लगी बेहाल। सूरज की तपिश करने लग

हाथरस। अप्रैल का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे गर्मी के तेवर और ज्यादा प्रचंड होते जा रहे हैं। सोमवार को पूरे दिन आसमान से बरसती आग ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। हर कोई गर्मी से परेशान दिखाई दिया। धूप से बचाव को लेकर पूरे दिन लोग तमाम प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया सोमवार को सुबह से ही सूर्य देव के तेवर काफी ज्यादा उग्र दिखाई दिए। दिन चढ़ने के साथ आसमान से बरसती आग और ज्यादा प्रचंड होती गई। दोपहर में के समय में हर कोई धूप से बचता नजर आया।
हर कोई बस कैसे भी गर्मी से राहत पाने में जुट रहा। सबसे ज्यादा परेशान स्कूली बच्चे दिखाई दिए। दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब बच्चे अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए तो वह पसीनों में सराबोर दिखाई दिए। महीला और युवतियों बाजारों में छाता और दुपट्टे से अपना बचाव करते नजर आई। युवा गमछा और टोपी से सिर पर रखकर धूप से बचने की जुगत करते रहे। गर्मी में गल तर करने के लिए पल-पल पर लोग ठंडा पानी, गन्ने का जूस, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रींक का सेवन करते रहे। जिससे की उन्हें गर्मी से राहत मिल सकें। लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। शाम होते-होते जरुर ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन