दिन व दिन गर्म होते जा रहा है मौसम, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
फ्लायर::::::::दिन व दिन गर्म होते रहा है तापमान, उमसदिन व दिन गर्म होते रहा है तापमान, उमसदिन व दिन गर्म होते रहा है तापमान, उमसदिन व दिन गर्म होते रह

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले का पारा अब चढ़ने लगा है। लोगों को देह जला देने वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। सोमवार को भी तेज धूप रहने से भीषण गर्मी महसूस हुई। सुबह से ही तपिश भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। वहीं गर्म पछुआ हवा चलने से मौसम और भी गर्म होते जा रहा था। दिन बीतने के साथ ही गर्मी बढ़ती जा रही थी। दोपहर में काफी उमस रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रही। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रही। इधर पछुआ हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।लोग तलाश रहे थे छांव: तपिश भरी गर्मी व तेज धूप के कारण लोग छांव तलाश रहे थे।
सड़कों पर दोपहर को सामान्य दिनों की तरह बाइकों की आवाजाही नहीं दिख रही थी। पूर्व की तुलना में सोमवार को कम बाइक की आवाजाही दोपहर में देखे जा रहे थे। वहीं बाजारों में भी भीड़ दोपहर में कम देखी गई। इार शहर के दुकानदारों ने बताया कि अब गर्मी बढ़ने के साथ ही दोपहर में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। हालांकि लगन आने वाला है। शहर में भीड़ बढ़ने के अनुमान हैं।गन्ने के जूस की बढ़ी डिमांड: गर्मी बढ़ने के साथ ही गन्ने के जूस बेचने वालों की बल्ले बल्ले हो गई है। अब बिक्री बढ गई है। गन्ने के जूस बेच रहे रोहन ने ब ताया कि अब बिक्री उनलोगों की बढ़ेगी। शहर समेत जिले के मुख्य मार्गों पर भी जगह जगह गन्ने के जूस बचेने वाले अपने ठेला लगाकर कारोबार कर रहे हैं। वही ंबाजार में गर्मीके कारण लोगों के कंठ सूख रहे हैं। ऐसे में कोल्ड ड्रिंक्स एवं ठंडे पानी की तलाश लोगों ने तेज कर दी है।बताया जा रहा है कि एक दिन पहले रविवार को तेज धूप व गर्म हवा से वातावरण में उमस रहा था। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रही थी। पछुआ हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकला रहा। जिससे लोगों को खूब गर्मी महसूस हुई थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रही थी। पछुआ हवा औसतन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी। गत शुक्रवार को तेज धूप का असर रहा था। जिससे तापमान चढ़ा रहा था। गत गुरुवार को मौसम साफ रहने से धूप का असर खासा रहा था। अधिकतम तामपान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई थी। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। गत बुधवार को आसमान में बादल छाया रहा था। जिससे धूप का असर नहीं रहा था। साथ ही शाम में हल्की बारिश भी हुई थी। जिससे तापमान गिरा रहा था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रही थी। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रही थी। पूरबा हवा औसतन दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी।जिले में आज भी 38 डिग्री तापमान रहने के हैं अनुमान: जिले के तापमान में अभी गर्मी रहने के पुर्वानुमान हैं। पुर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकते हैं। वहीं 15 व 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। और 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के पुर्वानुमान हैं। इधर 17 व 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। वहीं 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकती है। 20 से 22 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। वहीं बीच-बीच में आसमान में हल्का बादल भी रह सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन