Severe Heatwave Continues in Hardoi RO Water Plant Remains Inactive पारे में गिरावट, फिर भी गर्मी का सितम जारी , Hardoi Hindi News - Hindustan
More

पारे में गिरावट, फिर भी गर्मी का सितम जारी

Hardoi News - फोटो 05 शहर में वाहन चालक सिर धूप से बचाने को ढककर निकलते हरदोई, संवाददाता। जनपद में भीषण गर्मी का असर सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि तापमान में मामूल

Mon, 27 April 2026 11:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
पारे में गिरावट, फिर भी गर्मी का सितम जारी

हरदोई, संवाददाता। जनपद में भीषण गर्मी का असर सोमवार को भी जारी रहा। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान रविवार के मुकाबले करीब ढाई डिग्री कम रहा, जब पारा 43.5 डिग्री के पार पहुंच गया था। तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। दिन चढ़ते ही तेज धूप और लू जैसे हालात बन गए, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, जबकि लोग जरूरी कार्य सुबह और शाम के समय ही निपटाने को मजबूर दिखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के सौदागरों से ढाई लाख में युवती को खरीद लाया दिव्यांग

गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, उल्टी, चक्कर और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर में धूप में निकलने से बचें, सिर को ढककर रखें और अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। शहर के प्रमुख बाजारों में भी गर्मी का असर देखा जा रहा है। दिन के समय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम हो जाती है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं ठंडे पेय पदार्थ, बर्फ और फलों की बिक्री में तेजी आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है। तब तक लोगों को सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है।डीएम चौराहा पर बंद पड़ा आरओ वाटर प्लांटहरदोई, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच शहर के प्रमुख डीएम चौराहा पर लगा आरओ वाटर प्लांट चालू न होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच लोगों को ठंडा पानी न मिल पाने से नाराजगी भी देखने को मिल रही है। राहगीर अशोक, विपिन, अखिलेश, सोनी, मधु ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही इस तरह की सुविधाओं की आवश्यकता और बढ़ जाती है, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण वॉटर कूलर बेकार पड़ा हुआ है। राहगीरों और दुकानदारों ने बताया कि रोजाना सैकड़ों लोग इस चौराहे से गुजरते हैं, जिन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। गौरतलब है कि नगर में जगह-जगह सार्वजनिक वॉटर कूलर लगाए गए हैं, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके, लेकिन कई स्थानों पर ये शोपीस बने हुए हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द वॉटर कूलर को चालू कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत मिल सके। ईओ रामेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन और लगेंगे। 29 अप्रैल के बाद यह आरओ वाटर प्लांट चालू हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा @42 डिग्री , गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, औरैया में जनजीवन बेहाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।