गाजियाबाद के सौदागरों से ढाई लाख में युवती को खरीद लाया दिव्यांग
Agra News - जनपद में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचने से लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे रातें भी गर्म हो गई हैं। लोग धूप से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं। गर्मी के कारण बाजार सूने हैं और शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है।

जनपद में लगातार पारा 43 डिग्री के पार रहने से लोगों के भीषण गर्मी से हाल बेहाल हो रहे हैं। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री पहुंचते ही रात भी अब गर्म हो रही है। भीषण गर्मी में शहर व कस्बों के बाजार दोपहर के समय बेजार नजर आ रहे हैं। लू व धूप से बचने के लिए लोग दोपहर के समय घरों में ही रहने के लिए मजबूर हैं। सोमवार को भी सूरज के तल्ख तेवर जारी रहे। दोपहर 12 बजते ही आसामन से आग सी बरसने लगी। धूप से बचने के लिए लोग घरों में चले गए। जिसके बाद शहर व कस्बों की गलियां सूनी दिखीं।
गर्मी की वजह से इंसान ही नहीं पशु व पक्षी भी बेहाल हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर के समय पेड़ों की छांव में बैठे नजर आते हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपंप व आरओ वाटर कूलर पर हाथ, पैर व चेहरा धोकर व पानी पीकर गर्मी से बचाव कर रहे हैं। भीषण गर्मी में शीतल पेयपदार्थों की बिक्री एक साथ बढ़ गई है। जनपद में सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हो गई। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण लोग शाम व रात में भी पसीने से तरबतर हो रहे हैं। घरों में लगे पंखे व कूलर अधिक तापमान की वजह से गर्म हवा फेंक रहे हैं। सोमवार को तीर्थ नगरी सोरों के मुख्य बाजार में सड़क सूनी रही। हरिपदी गंगा में बच्चे गर्मी से बचने के लिए स्नान करते नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन