Extreme Heat Wave Temperatures Soar to 42 Degrees People Struggle पारा @42 डिग्री , गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, Bagpat Hindi News - Hindustan
More

पारा @42 डिग्री , गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल

Bagpat News - सोमवार को गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही धूप की तल्खी और दोपहर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे और पंखे भी गर्म हवा दे रहे थे। एसी और कूलर ही राहत का एकमात्र साधन बन गए। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

Mon, 27 April 2026 06:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share
पारा @42 डिग्री , गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल

सोमवार का दिन भी खासा गर्म रहा। सुबह से ही सूर्यदेव ने तल्ख धूप बिखेरी, तो हर कोई बेहाल दिखाई दिया। दोपहर में पारा 42 डिग्री पर पहुंचा तो लोग बेहाल हो उठे। दोपहर में शहर की राहों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने धूप को देख घरों से निकलने का कार्यक्रम कैंसल कर दिया। जिन्हें जरूरी कार्य से निकलना था, वो भी अंगौछा एवं हेलमेट से खुद का बचाव करते हुए निकले। इधर गर्मी के चलते घरों में छत के पंखों से आती गर्म हवा से लोग बेहाल हो उठे।पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को सता रही है। पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज के तीखे तेवरों से तपा बुलंदशहर, 42 डिग्री पारे ने किया बेहाल

बढ़ती हुई गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। सोमवार को भी सुबह से ही गर्मी ने अपना अहसास कराना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे से ही धूप की तल्खी लोगों को परेशान करने लगी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी में इजाफा होने लगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर में गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतराते दिखाई दिए। वहीं घरों में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। तपती हुई छत एवं दीवारें परेशान कर रही थी। छतों के पंखे गर्म हवा फेंक रहे थे। इन गर्म हवाओं में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर भी सन्नाटा छाया हुआ दिखाई दिया। जरूरी कार्य से निकलने वाले अंगौछे से गर्म हवाओं से बचने का प्रयास करते दिखाई दिए, तो कई हेलमेट का प्रयोग करते नजर आए। शाम को सूर्यदेव के छिपने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। शाम को भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। शाम तीन बजे भी पारा 42.3 डिग्री पर था। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।------पंखे हुए फेल, अब कूलर व एसी में ही सुकूनमौसम दिन प्रतिदिन गर्म होता जा रहा है। गर्मी से जनमानष के साथ पशु पक्षी भी परेशान हैं। गर्मी इतनी है कि पंखों ने अपना काम करना बंद कर दिया है। अब केवल एसी व कूलर में ही सुकून मिल रहा है। जिस प्रकार से गर्मी पड़ रही है, उससे हर कोई बेहाल है। कुछ ही दिनों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। घरों में पहले लोगों को पंखों में गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल जाती थी, लेकिन अब पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं। लोगों को एसी व कूलरों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल दोपहर में रहता है। इस समय तो अधिकतर लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह जाते हैं। शहर के मार्ग पर भी लोगों का आवागमन काफी कम हो जाता है। दूसरी ओर नगर के बाजार में कूलर एवं एसी की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है।-----रात में भी राहत नहींगर्मी से लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। शाम को सात-आठ बजे भी पारा 35-36 डिग्री पर था तो रात में भी पारा 30 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा। इसके चलते रात भी खासी गर्म रही।-------दोपहर निकला मुशकिलदुकानों पर सामान की सप्लाई करने वाले सेल्समेन भी गर्मी के चलते परेशान हैं। दोपहर 12 बजे के बाद इनकी साइकिल एवं बाइक भी रुक जाती है। कोई पार्क में खड़ा दिखाई देता है, तो कोई पेड़ की छांव में गर्मी से बचने का प्रयास करता हुआ दिखाई दिया।------आज से आंधी-बारिश आने के आसारमौसम विभाग के मुताबिक भीषण गर्मी के बीच 28 अप्रैल से बदलाव हो सकता है। 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी, गरज के साथ बारिश हो सकती है। यह क्रम 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। तापमान में चार से पांच डिग्री तक की कमी के आसार जताए गए हैं।------

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी से हालत खराब, तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झुलसा रही धूप, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।