पूर्णिया में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज
पूर्णिया से रजनीश की रिपोर्ट मंगलवार को भीषण गर्मी ने जिले के लोगों की

पूर्णिया से रजनीश की रिपोर्ट मंगलवार को भीषण गर्मी ने जिले के लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिला। दोपहर होते-होते तापमान में तेजी से वृद्धि हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तपतपाती धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूर्णिया जिले के अधिकतम तापमान में लगभग 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा। धूप के गर्म थपेड़ों ने लोगों के सामने मुश्किलें पैदा कर दी। खासकर दोपहर के समय धूप इतनी तीखी रही कि राहगीरों को छांव की तलाश करनी पड़ी। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों ने लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।अगले 48 घंटे रहेगी तेज धूपमौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे कड़ी धूप रहने की संभावना है। मंगलवार को हवा भी शांत रही। जिस कारण लोगों को और भी अधिक गर्मी का एहसास हुआ। तपतपाती धूप के कारण स्कूली बच्चे दोपहर में घर आते-आते पसीने से तर-बतर हो गये।मक्का कटाई में आयी तेजीतपतपाती धूप के कारण किसानों की बांछे खिल गई है। किसान मक्का की कटाई एवं तैयारी करने का अनुकुल समय देखकर खेतों में उतर आये हैं। कटाई, तैयारी एवं सुखाई करने में मुस्तैदी के साथ किसान जुट गए हैं। हालांकि आग उगलती गर्मी के कारण किसानों के साथ श्रमिकों को भी काफी परेशानी हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन