गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाई
Hardoi News - गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाईहरदोई, संवाददाता। गौसेवकों और श्रद्धालुओं ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर सोमव

गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठाईहरदोई, संवाददाता। गौसेवकों और श्रद्धालुओं ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जनजागरण रैली निकाली। रामजानकी मंदिर में आरती, पूजन और मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गौभक्तों का समूह भजन-कीर्तन करता हुआ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ सदर तहसील पहुंचा। वहां जनभावनाओं से ओतप्रोत ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से गौभक्त दिव्यांशी सैनी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गोवंश केवल पशु नहीं, बल्कि सेवा, समृद्धि, श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक है। गौमाता को राष्ट्रमाता का गौरव प्रदान किया जाए।
गोवंश की सुरक्षा हेतु प्रभावी नीति बनाई जाए। गौसेवा के लिए पर्याप्त अनुदान एवं अनुसंधान की व्यवस्था हो। प्रतिदिन बड़ी संख्या में गोवंश बीमारी, दुर्घटनाओं, भूख-प्यास और उपेक्षा के कारण दम तोड़ रहा है। यदि समय रहते ठोस कदम न उठाए गए तो गोवंश के अस्तित्व पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।इस अवसर पर मृत्युंजया प्रतिभा, वैष्णवी, प्राची, विनीत गुप्ता, अनुप गुप्ता, संजीव गुप्ता, भवानी शर्मा, आकाश पंडित, अभि शर्मा इंजीनियर, नृपेंद्र सिंह, गौरव भदौरिया, अशोक सिंह उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन