गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
27 अप्रैल से 27 जुलाई तक गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। एकल अभियान और अन्य संगठनों ने गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गो हत्या पर प्रतिबंध की मांग की गई है।

बालूमाथ, प्रतिनिधि। 27 अप्रैल से 27 जुलाई तक गो-सम्मान आह्वन अभियान के तहत गो सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में एकल अभियान और अन्य हिंदू संगठनों ने गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सोमवार को सीओ बालेश्वर राम को सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में एकल अभियान के सुदामा प्रजापति, अरुण साव, उपेंद्र रंगीला सहित कई लोग का नाम शामिल है। ज्ञापन में गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने और पूरे भारतवर्ष में गो हत्या पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की। इसके अलावा गोबर और गोमूत्र को लेकर वृहद अनुसंधान कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना करने, गोबर व गोमूत्र से जुड़े प्रसंस्करण यूनिट को बढ़ावा देने, रासायनिक कृषि को नियंत्रित कर गो आधारित कृषि को बढ़ावा देने और सरकारी नियंत्रण में चल रहे मंदिरों में भोग, आरती, पूजा प्रसाद में देशी गो माता का दूध, दही व घी का उपयोग करने की मांग ज्ञापन में की गई है।
ज्ञापन में सभी राज्यों में निराश्रित गोवंश के लिए संचालित गोशालाओं को अनुदान उपलब्ध कराने, चारा की उचित व्यवस्था कराने और चारा की कीमत तय करने समेत कई मांग शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन