Achievements of Modi Government Security Development and Youth Empowerment सांस्कृतिक गौरव और सुरक्षा के नाम रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष: असीम अरुण, Hardoi Hindi News - Hindustan
More

सांस्कृतिक गौरव और सुरक्षा के नाम रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष: असीम अरुण

Hardoi News - सांस्कृतिक गौरव और सुरक्षा के नाम रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष: असीम अरुणसांस्कृतिक गौरव और सुरक्षा के नाम रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष: असीम अरुणसांस्कृतिक

Sat, 13 June 2026 10:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
सांस्कृतिक गौरव और सुरक्षा के नाम रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष: असीम अरुण

हरदोई। जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण हुए 12 वर्षों को देश के लिए "आस्था और व्यवस्था" का कालखंड बताया। कहा कि इस दौरान भारत ने सुरक्षा, विकास, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वह भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत किया है। पहले आतंकी घटनाओं पर केवल विरोध दर्ज कराया जाता था, जबकि वर्तमान सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर देश की सुरक्षा को नई मजबूती दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचायाः बत्रा

नक्सलवाद की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने से प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गति मिली और स्थिति में व्यापक सुधार आया है। युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए असीम अरुण ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के साथ युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया गया है। आउटसोर्सिंग व्यवस्था में सुधार कर ऐसी प्रणाली लागू की जा रही है जिससे युवाओं को समय पर पूरा पारिश्रमिक मिल सके और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारह वर्ष में जिले की जीडीपी दर बढ़कर तीन गुना हुई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी ने 12 वर्षों में देश की तकदीर और तस्वीर बदली: मिथिलेश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।