Strong Internal Security and Development Under Modi Government मोदी ने 12 वर्षों में देश की तकदीर और तस्वीर बदली: मिथिलेश, Gopalganj Hindi News - Hindustan
More

मोदी ने 12 वर्षों में देश की तकदीर और तस्वीर बदली: मिथिलेश

गोपालगंज। देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हैं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सकारात्मक बदलाव आए हैं। गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे लाखों लोग लाभांवित हुए हैं।

Sat, 13 June 2026 10:04 PMManish Kumar हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
मोदी ने 12 वर्षों में देश की तकदीर और तस्वीर बदली: मिथिलेश

गोपालगंज।देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा आज पूरी तरह मजबूत है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने यह साबित कर दिया है कि यह नया भारत है, जो चुप नहीं बैठता, बल्कि दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के 12 वर्ष विकसित भारत की ऐतिहासिक यात्रा : स्वतंत्रदेव सिंह

सरकार की इच्छाशक्ति

सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण देश नक्सलवाद से मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है और रेड कॉरिडोर अब ग्रीन ग्रोथ जोन में बदल रहा है। ये बातें सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शहर के सर्किट हाउस में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में कहीं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारह वर्ष में जिले की जीडीपी दर बढ़कर तीन गुना हुई

जनता का विश्वास

वर्ष 2014 में जनता ने मोदी जी पर भरोसा किया, 2019 में पहले से अधिक बहुमत दिया और 2024 में लगातार तीसरी बार उन्हें चुनकर यह स्पष्ट कर दिया कि देश वादों से अधिक काम को महत्व देता है। इसी जन विश्वास के बल पर आज एनडीए देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है।

सरकारी योजनाएं

शिक्षा मंत्री ने कहा कि तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए, जो इस बात का प्रमाण है कि सरकार के केंद्र में गरीब, किसान, युवा और महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ केवल नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यशैली बन चुका है। बीते वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। कहा कि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि भेजने से लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया और 4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए गए। जन-धन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिनमें 32 करोड़ से अधिक खाते महिलाओं के हैं। वहीं, 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। साठ करोड़ बनाए गए हेल्थ कार्ड मंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक हेल्थ कार्ड बनाए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। उज्ज्वला योजना से 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति दिलाई गई है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि, सदर विधायक सुभाष सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन की स्थापना की है: मंत्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।