पांच घंटे तक 43 डिग्री तापमान में झुलसते रहे लोग
Chandauli News - पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को भगवान भाष्कर के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त
पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को भगवान भाष्कर के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तापमान 43 डिग्री बना रहा, जिससे सड़क पर निकलना मुश्किल रहा। हालांकि लाचारी में रोजमर्रा वाले लोग एवं स्कूली बच्चे घर वापसी करते दिखे। वही देर शाम सात बजे तापमान के कुछ नीचे गिरने से लोगों में रोहत दिखी, लेकिन पूरी तरह राहत नहीं देखने को मिली। तीखे धूप को देखते लोग छॉव में दिखे या शीतल पेयजल से अपना गला तर करते नजर आए।अप्रैल माह में लगातार भीषण गर्मी का आमजन सामना कर रहे है। इस क्रम में गुरुवार की सुबह आठ बजते-बजते भगवान भाष्कर का प्रकोप शुरू हो गया।
वही दस बजे अचानक तापमान 43 डिग्री हो गया। यह क्रम दोपहर तीन बजे तक देखने को मिला। इस दौरान लोग लगभग पांच घंटे तक 43 डिग्री के तापमान में आवागमन करते दिखे। दोपहर होते ही तीखे धूप का सामना करना मुश्किल हो गया था। इससे अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। ताकि धूप से बचाव हो सकें, लेकिन सुबह घर से स्कूल के लिए निकले बच्चे लौटते समय परेशान दिख रहे थे। कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे तो बस या अन्य साधनों से घर पहुंच गए। जबकि प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य स्कूलों में पैदल आने जाने वाले बच्चे बेहाल दिखे। छोटे- छोटे बच्चे घर लौटते समय गमछा से सिर ढके हुए थे। वही मजदूरी या कामकाजी ज्यादा परेशान दिखे। भीषण गर्मी का सामना करने वाले लोग शीतल पेय या शरबत का सहारा लेकर गला तर करते नजर आए।मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वातावरण में नमी की कोई संभावना नहीं है। जिससे राहत मिलने के आसार भी कम हैं। पछुआ हवाएं तेज रफ्तार से चल रही हैं। जो गर्मी को और अधिक तीव्र बना रही रहेगी। मौसम के तेवर को देखते हुए आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। यदि तापमान में इसी तरह वृद्धि होती रही तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन