सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, सुरक्षा के साथ बाहर निकलते दिखे लोग
Balrampur News - भीषण गर्मी का असर जनजीवन पर दिखाई देने लगा है। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने पर लोग घरों में रह रहे हैं। बाजारों में भीड़ कम है और लोग धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी या छाता का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

दिनों दिन बढ़ती भीषण गर्मी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह दस बजे के बाद ही लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। 41 डिग्री के तापमान और तेज धूप के कारण बाजारों में भीड़ कम रही, वहीं जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग पूरी सावधानी के साथ नजर आए। लोग सिर पर गमछा, टोपी या छाता लगाए हुए दिखे, वहीं कई लोग चेहरे को कपड़े से ढककर गर्म हवाओं से बचने का प्रयास करते रहे। दोपहिया वाहन चालकों ने भी हेलमेट के साथ अतिरिक्त कपड़ों का सहारा लिया।
गर्मी का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों पर देखा गया, जो मजबूरी में तपती धूप में काम करने को विवश हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि हीट वेव के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन