Heatwave Alert in Kaimur Temperature Soars to 42 C Residents Advised to Stay Indoors कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी, Bhabua Hindi News - Hindustan
More

कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी

पेज चार की लीड खबरपेज चार की लीड खबर कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 बजे

Sun, 19 April 2026 08:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share
कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी

पेज चार की लीड खबर कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की किया अपील दोपहर में सड़कों पर दिख रहा सन्नाटा, शहर में छांव की तलाश करते हुए देखे गए लोग ग्राफिक्स 41 डिग्री सेल्सियस शनिवार को था कैमूर जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रविवार को दर्ज किया गया जिले का तापमान भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिला इन दिनों हीटवेव के दौर से गुजर रहा है। 18 अप्रैल शनिवार को कैमूर जिले का अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंगेर: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त

रविवार को जिले का तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रशासन की माने तो हीटवेव के कारण जिले की तापमान में अभी और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर आम लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील किया है। हालांकि भीषण गर्मी के कारण लोग सुबह दस बजे के बाद घरों से बाहर निकलने में खुद भी परहेज कर रहे हैं। वही जो लोग सरकारी कार्यालयों एवं अन्य संस्थानों पर आवश्यक कार्यों का निष्पादन करने के लिए बाहर निकल भी रहे हैं तो धूप से बचने के लिए माथे पर गमछा व तौलिया देखा जा रहा है। रविवार को कैमूर जिले में गर्म हवा की रफ्तार 12 से 15 किमी. प्रति घंटा दर्ज की गई। तीखी धूप व तापमान में वृद्धि होने तथा हवा गर्म बहने से दोपहर में बाजार व सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखी। बाजार में सामानों की खरीदारी करने आए कुछ लोगों को पेड़ की छाव में आराम करते हुए देखा गया। वहीं शहर के सड़कों पर विचरण करने वाले अवारा पशु भी छाया में विश्राम करते हुए देखे गए। गर्मी से राहत पाने के लिए कई गलियों में कुत्तों को नाली के पानी में बैठे देखा गया। इधर लू व गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लोगों को शहर के चौक चौराहों पर स्थित कुल्फी, आम का पन्ना, नीबू पानी आदि पेय पदार्थों का सेवन करते हुए देखा गया। कुछ लोग ललमी, फूट व अंगूर आदि शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले फल का सेवन करते हुए नजर आए। इधर लू व गर्मी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर में कई जगहों पर मिट्टी के घड़े में पेयजल का प्रबंध किया गया है। ताकि बाजार में आए लोगों को सूखते गले को तर करने के लिए इधर-उधर भाग दौड़ नहीं करनी पड़े। किसान भोर में कर रहे थ्रेसिग का कार्य भभुआ। भीषण गर्मी के कारण जिले के किसान अहले सुबह में रबी फसल की दवनी व थ्रेसिंग का काम कर रहे हैं। लू-धूप व गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह दस बजे के बाद बहुत जरूरी होने पर घरों से बाहर निकल रहे हैं। किसान अलियार सिंह, देवेन्द्र सिंह व विजय गोड़ ने बताया कि दोपहर में इतनी भीषण गर्मी व लूं चल रहा है कि घर से बाहर निकलकर रबी फसल की दवनी व थ्रेसिग करने का हिम्मत नहीं कर रहा है। लू से बचने के लिए इन दिनों हमलोग भोर में उठकर इन कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। कृषि मजदूरों ने यह भी बताया कि तेज धूप व लू के बीच दिन में कटनी एवं थ्रेसिंग के दौरान हार्वेस्टर तथा थ्रेसर से आग की चिंगारी निकल रही है, जिससे आग लगने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसान व मजदूर भोर में कटनी, दवनी, थ्रेसिंग का काम कर रहे हैं और दिन में आराम कर रहे हैं। लू व गर्मी से बचाव के लिए यह करें उपाय भभुआ। भीषण गर्मी में जानलेवा लू से बचने के लिए लोगों को खुद सतर्क रहना होगा। शरीर को सही रखने के लिए दिन में 10-12 गिलास पानी का सेवन करें, दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घरों से बाहर नहीं निकलें। हल्का, ढीला सूती कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें, सत्तू, छाछ, प्याज व ताजे फलों का सेवन करें। प्यास न लगने पर भी तरल पदार्थ पीते रहें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। नींबू पानी, छाछ, लस्सी, नारियल पानी और आम पन्ना का सेवन करें। चिकित्सकों की माने तो पसीना न आना, गर्म-लाल एवं शुष्क त्वचा, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना आदि लूं लगने के लक्षण एवं संकेत हैं। लू लगने पर जल्द ही चिकित्सक को दिखाएं और इलाज कराएं। फोटो- 19 अप्रैल भभुआ-02 कैप्शन-शहर के कचहरी मुख्य सड़क पर घुप से बचने के लिए छाता ओढ़कर जाती महिला व साइकिल पर सवार मुहं बांधकर जाता युवक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरसी आग, 44 डिग्री के साथ रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल में छूटने लगे पसीने, 41 डिग्री की ओर बढ़ा पारा म

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।