अप्रैल में छूटने लगे पसीने, 41 डिग्री की ओर बढ़ा पारा म
Bulandsehar News - अप्रैल में छूटने लगे पसीने, 41 डिग्री की ओर बढ़ा पारा

अप्रैल के महीने में ही सूर्य देव ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिले में अब झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होने लगा है। रविवार को सुबह से ही निकली चटक धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते तेज तपिश के कारण सड़कों पर आवागमन भी काफी कम नजर आया। गर्मी का आलम यह रहा कि घरों से बाहर निकले लोग पसीने से तर-बतर दिखे। गर्मी का प्रकोप अब बढ़ता जा रहा है। सुबह-शाम मौसम में राहत तो दिन में गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में गर्मी का तेजी से असर बढ़ा है।
जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग विभिन्न उपाय कर रहे हैं। रविवार को सुबह सूर्यदेव की तल्ख किरणों के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर होने तक गर्मी का असर और तेज हो गया। तपिश के चलते लोग अंगोछा, छाता आदि से बचाव करते नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने चिंता और बढ़ा दी है। अगले तीन दिनों में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी, जिससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिन और भी भीषण गर्मी वाले रहेंगे।- एसी-कूलर के बाजार में आई तेजीबढ़ती गर्मी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक बाजार में हलचल तेज हो गई है। गर्मी में एसी और कूलर की डिमांड अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में पंखों और कूलर की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत का उछाल आया है। लोग गर्मी से बचने के लिए अभी से इंतजाम करने में जुटे हैं।- पेय पदार्थों से बुझ रही प्यासतपिश बढ़ने से जूस कॉर्नर, शिकंजी और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दोपहर के समय बेल का शरबत, गन्ने का रस और लस्सी की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। राहगीर धूप से बचने के लिए सिर ढंककर और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेकर गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए।- हीट बेव का बढ़ता जा रहा खतरातेजी से बढ़ रही गर्मी के चलते हीट बेव का खतरा भी बढ़ रहा है। दोपहर में तपिश और गर्म हवाओं के चलते लू के थपेड़ों का अहसास होने लगा है। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ हीट बेव की आशंका बढ़ गई हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन