हीटवेव से बचाव के लिए 9 अस्पतालों में बने ओआरएस कॉर्नर
Hapur News - हीटवेव से बचाव के लिए हापुड़ जिले के 9 अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर बनाए गए हैं। यहां मरीजों को ओआरएस के पैकेट और ठंडा पानी उपलब्ध रहेगा। अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं ताकि मरीज गर्मी से बच सकें। हीटवेव वार्ड पहले ही बनाए जा चुके हैं।
हीटवेव से बचाव के लिए जिले के 9 अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर बनाये गए हैं। इनमें मरीजों को ओआरएस के पैकेट मिल सकेंगे। मरीज ठंडे पानी में तुरंत ओआरएस पैकेट मिलाकर पी भी सकेंगे। अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं।गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जिसके मद्देनजर अब शासन के आदेश पर सभी अस्पतालों में ओआरएस कॉर्नर बनाये गए हैं। इनमें मरीजों के लिए ओआरएस के पैकेट उपलब्ध रहेंगे। मरीज ओआरएस के पैकेट कॉर्नर में ले सकेंगे। कॉर्नर में ओआरएस के साथ ठंडा पानी भी रखा गया है। गर्मी से बचाव के लिए मरीज यहां ठंडे पानी में ओआरएस मिलाकर पी सकेंगे।
सभी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं।-हीटवेव वार्ड पहले बन चुकेहापुड़। हीटवेव के वार्ड सभी 9 अस्पतालों में बना दिए गए हैं। जिला अस्पताल में सबसे बड़ा हीट वेव का वार्ड बना है। इसके अलावा सभी आठ सीएचसी में पांच पांच बेड के हीटवेव वार्ड बनाये गए हैं।-अस्पताल में ओआरएस कॉर्नर बनाए:सीएमएसहीटवेव से बचाव के लिए जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। हीटवेव से बचाव के लिए अस्पताल में ओआरएस कॉर्नर बनाये गए हैं। इसमें ओआरएस के पैकेट और ठंडा पानी मरीजों के लिए रखा गया है। हीटवेव का वार्ड पहले ही बनाया जा चुका है।-सीएमओ का कथनहीटवेव को लेकर जिले में अलर्ट है। अस्पतालों में हीटवेव के वार्ड बनाये जा चुके हैं। ओआरएस के कॉर्नर अब चालू हो गए हैं। सभी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना होगा।-डॉ.वेदप्रकाश, सीएमओ हापुड़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन