Health Department on High Alert Amidst Scorching Heat in Jamua सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लू मरीजों के लिए आठ सीट रिजर्व, Gridih Hindi News - Hindustan
More

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लू मरीजों के लिए आठ सीट रिजर्व

जमुआ में तीव्र गर्मी और लू के चलते स्वास्थ्य विभाग सजग है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डॉ. कुलदीप तिर्की ने बताया कि आपातकाल के लिए 8 बेड रिजर्व रखे गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष बेड आरक्षित हैं।

Tue, 21 April 2026 04:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लू मरीजों के लिए आठ सीट रिजर्व

जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ में पड़ रही प्रचंड गर्मी और चल रहे लू के बीच स्वास्थ्य विभाग लगातार अलर्ट मोड़ में है। इधर जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तमाम सुविधाओं में इजाफा किया गया है। विभाग का दावा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस और आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गई है। इस संदर्भ में चिकित्सा प्रभारी डॉ कुलदीप तिर्की ने बताया कि लू को देखते हुए विभाग की ओर से पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैकेट और जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकाल के लिए आठ बेड रिजर्व रखे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी शुरू होते ही बढ़े बुखार के मरीज

यहां मरीजों को ओआरएस के अलावा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभारी के अनुसार अस्पताल के लगभग सभी वार्डों और ओपीडी परिसरों में मरीजों के लिए सभी पंखों को ठीक करा दिया गया है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुलदीप तिर्की ने बताया कि इमरजेंसी में भर्ती होनेवाले मरीजों के लिए एसटीपी अर्थात स्टैंड्स ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल का पालन कराने की योजना है। इससे गंभीर मरीजों की त्वरित पहचान और सटीक उपचार मिल जाता है। जमुआ सामुदायिक केंद्र में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती मरीजों के लिए अस्पताल में विशेष बेड आरक्षित किया है। इधर गर्मी को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले के दस स्वास्थ्य संस्थानों में क्विक रिस्पांस टीम का गठन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट स्ट्रोक वाले मरीजों का मेडिकल कॉलेज में आठ बेड के वार्ड पर होगा इलाज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।