Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsExtreme Heat Hits Barkattha Temperature Reaches 42 C Schools Affected
गर्मी को लेकर स्कूल में अवकाश घोषित करने की मांग
दो दिनों से मानो आसमां से आग का गोला बरस रहा है। भीषण और जानलेवा गर्मी से स्कूली बच्चे समेत बड़े बुजुर्ग झुलस रहे हैं। बच्चों के अभिभावक भी परेशान हैं।
Tue, 21 April 2026 05:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हजारीबाग

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा का मंगलवार का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर चला है। इससे जहां स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है, वहीं बुजुर्ग भी परेशान हैं। गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं जिले के ताल-तलैया व नदियों का जलस्तर गिरने लगा है। चिलचिलाती धूप का कहर का आलम यह है कि छतों पर रखे टंकी का पानी इतना गर्म हो जा रहा है कि उसे छुआ भी नहीं जा सकता है। इधर गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन