41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, लू ने झुलसाया
Azamgarh News - आजमगढ़ में अप्रैल में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, जहाँ अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं, और दिन में कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं।

आजमगढ़, संवाददाता। सूर्य की तपीश के साथ ही अप्रैल माह में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्रीस सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हालांकि दो दिन की तुलना में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इधर प्रशासन ने दो दिन पूर्व ही हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। करीब एक सप्ताह से सूर्य की तपिश के साथ ही तापमान बढ़ने से लोग बेहाल है। सुबह होत ही सूरज तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दे रहे हैं। सुबह और शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
दिन में आसमान से आग बरस रहे हैं। दोपहर होते ही लोग अपने घरों की ओर रुख कर ले रहे हैं। बाजारों में भी बहुत ही कम संख्या में लोग खरीदारी समेत अन्य आवश्यक कार्य के लिए आ जा रहे हैं। भीषण गर्मी का आलम यह है कि दोपहर में कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेक रहे हैं। पूरे दिन लू चलने से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु और पक्षी भी परेशान हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन