तपती धूप से हाल बेहाल, लू के थपेड़ों ने तोड़े रिकॉर्ड
Hapur News - - पूरे दिन गर्म हवाओं से पसीजता रहा शरीर और धूप ने झुलसाया बदनझुलसाया बदन - अधिकतम पारा 41 पर पहुंचा, अभी तापमान बढ़ने के साथ ओर सताएगी गर्मी फोटो संख
हापुड़ में मौसम के तेवर दिनों-दिन तीखें होते जा रहे है। शनिवार को भी सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर को तपती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया, रहीं-सहीं कसर लू के थपेड़ों ने पूरी कर दी। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया, बाजारों से ग्राहक नदारद रहे और शहर की मुख्य सड़क भी सुनसान पड़ी रही। इसका असर कारोबार पर भी पड़ा। पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार गर्म हो रहा है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े शुरू हो जाते है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है।
शनिवार को गर्मी का असर इतना अधिक रहा कि सुबह से ही गर्म लपट चलती रही। दोपहर के समय तल्ख धूप से शरीर झुलसने का अहसास हुआ। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं ने छाता और पुरुषों ने गमछा इस्तेमाल किया। जिस कारण यह लोग तल्ख धूप से तो बच गए, लेकिन गर्म हवाओं ने पसीना पसीना कर दिया।इस कारण आम दिनों के मुकाबले दोपहर में सड़कों पर भी काफी कम वाहन दिखाई दिए। वहीं हापुड़ का तापमान पिछले दिनों 30 से 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन तीन दिन से तापमान लगातार बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को अभी ओर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है, हालांकि अगले सप्ताह आसमान में बादल छाने के साथ रिमझिम बारिश की बूंदे गिर सकती हैं।------------------------------------------गर्मी से बचाव की जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी:भीषण गर्मी से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग के विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह बघेल ने बताया लोगों को गर्मी से बचाव की एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से अपील की है कि वह सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचे, हल्के रंग के सूती कपड़े पहने, अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, ज्यादा जरूरी काम होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकले।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन