Severe Heatwave Hits Doaba Temperatures Soar to 42 3 C 42 डिग्री ने कराया 50 का अहसास, झुलसा तन बदन, Fatehpur Hindi News - Hindustan
More

42 डिग्री ने कराया 50 का अहसास, झुलसा तन बदन

Fatehpur News - फतेहपुर में शनिवार को गर्मी ने लोगों को परेशान किया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। स्कूल की छुट्टियों में बच्चों की चेहरे पर धूप के कारण लालिमा थी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में कोई बदलाव नहीं होने की चेतावनी दी है।

Sat, 25 April 2026 09:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फतेहपुर
share
42 डिग्री ने कराया 50 का अहसास, झुलसा तन बदन

फतेहपुर। दोआबा में शनिवार को भी गर्मी का हमला जारी रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी थी, जो दोपहर तक असहनीय रूप ले गई। हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया। हालांकि दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों का चेहरा कड़ी धूप में लाल हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। जो लोग जरूरी काम से निकले, वह सिर और चेहरा ढककर ही बाहर दिखाई दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया

खासकर खुले इलाकों में लू के तेज थपेड़े लोगों को झुलसाने लगे। दोपहिया वाहन चालकों को भी गर्म हवा और धूप के बीच सफर करना मुश्किल लगा। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ा। शाम करीब चार बजे के बाद धूप का असर थोड़ा कम जरूर हुआ, लेकिन गर्म हवाओं का सिलसिला जारी रहा। इससे लोगों को खास राहत नहीं मिल सकी। वहीं, रात के समय भी तापमान में गिरावट न होने से उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उत्तर भारत में सक्रिय गर्म पश्चिमी हवाएं और साफ आसमान इस तेज गर्मी के मुख्य कारण हैं। बादलों की अनुपस्थिति के चलते सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही, हवा में नमी की कमी के कारण लू का प्रभाव और अधिक महसूस हो रहा है।गर्मी से बचाव कैसे करें● बिना वजह सीधे धूप में न निकलें● अगर धूप में जाएं तो सिर ढक कर चलें● ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनकर निकलें● खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखें● पानी की मात्रा बढ़ा दें, ताकि डिहाइड्रेशन न हो● सूती, हल्का और ढीला कपड़ा पहनें● अगर एसी में है और रूम का तापमान 20 डिग्री है और बाहर 40 डिग्री है तो अचानक बाहर न निकलें● आंखों के बचाव के लिए काला चश्मा पहनें● अगर घर पर बुजुर्ग या डायबिटीज के मरीज हैं,कोई बीमारी है तो उन्हें हीट स्ट्रोक होने का खतरा है

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तपिश से झुलसे लोग, लू के थपेड़ों ने किया हाल-बेहाल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुद्रपुर में पारा 40.4 डिग्री पार, तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।