झुलसा देने वाली गर्मी के साथ पारा 44 के पार हुआ
Hamirpur News - 0 पूरे दिन तेज धूप के साथ लू के थपेड़ों से जनमानस बेहालफोटो-43- दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद छाता लगाकर घर जाते मासूम। हमीरपुर, संवाददाता। लगातार च

हमीरपुर, संवाददाता। लगातार चढ़ रहे पारा से अप्रैल माह में मई माह जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। दोपहर में चलने वाली लू से सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा नजर आता है। दोपहर 12.30 बजे स्कूलों से छुट्टी होने से सबसे ज्यादा मासूम बच्चों को समस्या हो रही है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। आसमान से बरस रही आग के साथ ही गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि सुबह 10 बजे के बाद धूप में निकलने से लोग कतराने लगे हैं। दोपहर होने से पहले ही मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा जाता है।
जिसके चलते दोपहर के समय रोडवेज में बस चालक व परिचालक एक-एक सवारी के लिए घंटों आवाज लगाकर परेशान रहते हैं। वहीं बाजार में दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने के साथ ही अन्य कामकाज निपटाने में व्यस्त नजर आते हैं। धूप के साथ ही लू के थपेड़ों से शाम 5 बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकलने का साहस जुटा पाते हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.2 व न्यूतम तापमान 24.2 रिकार्ड किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन