Rising Temperatures in Madhubani Heat Wave Hits Local Markets शुष्क हवा और नमी की कमी से बढ़ रहा तापमान, घरों से निकलना दूभर, Madhubani Hindi News - Hindustan
More

शुष्क हवा और नमी की कमी से बढ़ रहा तापमान, घरों से निकलना दूभर

मधुबनी में शुष्क हवा और नमी की कमी से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल के बीच हल्की वर्षा और गरज वाले बादलों की संभावना जताई है। तेज धूप के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा है, जिससे फुटकर दुकानदारों की आमदनी पर असर पड़ा है।

Fri, 24 April 2026 10:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मधुबनी
share
शुष्क हवा और नमी की कमी से बढ़ रहा तापमान, घरों से निकलना दूभर

शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। शुष्क हवा और नमी की कमी से तापमान बढ़ रहा है। जिले में मौसम ने समय से पूर्व तेवर दिखाने शुरू कर दिये है। अधिकतम पारा को 42 डिग्री सेल्सियस के कारब पहुंचा दिया है। पच्मिी विक्षेभ की कमजोरी और बंगाल की खाड़ी में आने वाले नमीयुक्त पुरवा के कमजोर पड़ने से बारिश का सिस्टम नहीं बन पा रहा है। इसका असर पड़ा है कि जिले में पिछले चार पांच दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुच गया है। जिससे पूरे जिले भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह का अधिकतम पारा सामान्यत: मई के दूसरे हफ्ते से जून के मध्य में रहती है।मौसम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: बिहार में कल से बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश की चेतावनी; इन जिलों में येलो अलर्ट

विभाग के पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में गरज वाले बादल बन सकते है, तथा इसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओला गिरने का अनुमान है। वर्षा के दौरान हवा तेज चल सकती है। अधिकतम रफतार 24 कि.मी. प्रति घंटा के आस-पास रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो सकता है। कुछ जिलों में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 15 से 20 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चल सकती है।चिलचिलाती धूप से बाजार में पसरा सन्नाटाजिले में बढ़ती गर्मी का असर अब बाजारों में साफ दिखने लगा है। तेज धूप और लू जैसी स्थिति के कारण लोगों की आवाजाही कम हो गई है, जिसका सीधा असर फुटकर दुकानदारों, ठेला चालकों और रिक्शा चालकों की आमदनी पर पड़ रहा है। दोपहर के समय अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। शहर के कई दुकानदारों ने बताया कि चिलचिलती धूप के कारण बाजार में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। जिससे परेशानी बढ़ गई है। जिनके घर में लगन है वे मजबूरी में बाजार करने निकल रहे है। शाम में मौसम थोड़ा ठंडा होने पर लोग घरेलु कार्य से बाजार निकल रहे हैं।दिनांक अ. तापमान न्यू तापमान17 अप्रैल 30.6 21.818 अप्रैल 36 2319 अप्रैल 34.5 21.820 अप्रैल 37 2621 अप्रैल 42 21.622 अप्रैल 42 2423 अप्रैल 42 2624 अप्रैल 41 26

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन, पारा 42 तक पहुंचा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।