सपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया
Hamirpur News - हमीरपुर में सपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की, जिसे भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश पाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सपा का चरित्र संविधान का अपमान करने वाला है और सांसद की भाषा उनकी हताशा को दर्शाती है। भाजपा के नेताओं ने इस बयान की निंदा की है।

हमीरपुर। सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश पाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि सपा का चरित्र लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों का अपमान करने वाला रहा है। जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग वायरल वीडियो में सांसद ने किया है, वैसी भाषा केवल सपा नेता ही बोल सकते हैं। प्रकाश पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर इस प्रकार की अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी करना सपा की हताशा और मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। जनता लगातार सपा को नकार रही है, जिसके कारण उसके नेताओं की भाषा और व्यवहार दोनों असंतुलित होते जा रहे हैं।
भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि बंगाल चुनाव के बाद से सपा नेताओं को ‘440 वोल्ट का झटका’ लगा है। जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने भी सांसद के बयान की तीखी निंदा की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन