सार्वजनिक स्थानों से प्याऊ गायब, राहगीर परेशान
Hamirpur News - मौदहा, संवाददाता। धूप एवं बढ़ते तापमान के कारण जहां आम जनमानस बिलबिला

मौदहा, संवाददाता। धूप एवं बढ़ते तापमान के कारण जहां आम जनमानस बिलबिला रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद नगर पालिका परिषद ने अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ नहीं लगवाए हैं। बाजार हाट करने वाले राहगीर प्यासे इधर उधर भटकते हुए नजर आते हैं।नगर पालिका परिषद के पास राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। दस साल पहले 8 स्थानों पर स्टैंडपोस्ट लगवाए गए थे। जिनका अस्तित्व खतरे में है पूरे शहर में शायद ही कहीं एक-दो स्टैंडपोस्ट देखने को मिल जाएं। अप्रैल माह खत्म होने के कगार पर है, लेकिन अभी तक नगर पालिका परिषद ने एक भी सार्वजनिक प्याऊ नहीं लगवाया गया है।
जिससे आम जनमानस को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है। प्यास बुझाने के लिए राहगीर पानी की बोतल व पाउच खरीदने को मजबूर है।अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर ने पांच स्थानों में प्याऊ की व्यवस्था को स्वीकार किया। धरातल पर देखा जाए तो नगर में कहीं भी प्याऊ पानी पिलाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन