Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsWater Scarcity in Jahangabad Malfunctioning Coolers and Handpumps Affect Residents
नगर पंचायत में लोग परेशान, खराब पड़े हैं वाटर कूलर
Pilibhit News - बढ़ रही गर्मी के कारण पानी की आवश्यकता महसूस होने लगी है। नगर पंचायत में लगाए गए पानी के फ्रीजर देखरेख के अभाव में यूं ही सूनसान है।
Thu, 23 April 2026 04:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत

जहानाबाद। बढ़ रही गर्मी के कारण पानी की आवश्यकता महसूस होने लगी है। नगर पंचायत में लगाए गए वाटर कूलर देखरेख के अभाव में यूं ही सूनसान है। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए हैंडपंप खराब होने से लोगों को असुविधा हो रही है। थाने के पास लगा फ्रीजर और नल वर्तमान में पानी नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं बस स्टैंड पर लगा वाटर कूलर भी आमजन के लिए लाभ नहीं दे पा रहा है। नपं की तरफ से वाटर कूलर लगाए हैं। पर इनमे टोटियां गायब हो गई है। कहीं कहीं बिजली भी गड़बड़ कर रही है। कनेक्शन न होने के कारण पानी के लिए यह वाटर कूलर मुंह सा चिढा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन