Muzaffarpur Municipal Corporation Sets Up 20 Water Points Amid Heatwave शहर में 20 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

शहर में 20 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था

गर्मी को लेकर नगर निगम के स्तर से 20 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। प्याऊ में लगे मिट्टी के घड़े में पानी भरने के लिए निगम की विशेष टीम को लगा

Thu, 23 April 2026 07:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
शहर में 20 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गर्मी को लेकर नगर निगम के स्तर से 20 स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इनमें मिठनपुरा चौक, अघोरिया बाजार मंदिर के पास, रामदयालु चौक, छाता चौक नाला के पास, माड़ीपुर चौक, एलएस कॉलेज गेट के पास, कलमबाग चौक, पक्की सराय चौक, पीएनटी चौक, धर्मशाला चौक मंदिर के पास, ब्रह्मपुरा चौक नाला के पास, जूरन छपरा मंदिर के पास, लक्ष्मी चौक, इमली चट्टी बस स्टैंड, स्टेशन रोड में नगर निगम कार्यालय गेट, सरैयागंज टावर, कल्याणी चौक, अखाड़ाघाट, बनारस बैंक चौक और पानी टंकी चौक शामिल हैं। प्याऊ में लगे मिट्टी के घड़े में पानी भरने के लिए निगम की विशेष टीम को लगाया गया है।

नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने लोगों से प्याऊ स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही जिम्मेवारी से पानी का उपयोग करने का अनुरोध किया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को पानी की सुविधा का लाभ मिल सके।निगम अलर्ट : जलापूर्ति बाधित होने पर पहुंचेगा पानी टैंकरगर्मी को देखते हुए नगर निगम अलर्ट है। जलापूर्ति बाधित होने पर तत्काल संबंधित इलाके में पानी का टैंकर पहुंचेगा। इसको लेकर नगर आयुक्त ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पानी के सभी टैंकर को तैयार रखने को कहा गया है। निगम के पास करीब दो दर्जन छोटे-बड़े पानी के टैंकर उपलब्ध हैं।बयानजल शाखा व इंजीनियरिंग सेल को जलापूर्ति पाइपलाइन में खराबी या लीकेज होने पर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में टैंकर तैयार रखने को कहा गया है ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।- ऋतुराज प्रताप सिंह, नगर आयुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।