Mass Protest Against Women s Reservation Bill in Ranchi on April 25 नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में विरोध को लेकर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन 25 को, Jamtara Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में विरोध को लेकर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन 25 को

25 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में विशाल आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। विपक्ष द्वारा बिल को पास नहीं करने पर चिंता व्यक्त की गई और जामताड़ा से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Wed, 22 April 2026 01:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में विरोध को लेकर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन 25 को

मिहिजाम, प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को षड़यंत्र रूप से संसद में पास नहीं होने देने के विरोध में 25 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। इसी निमित मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में मिहिजाम के एक मैरेज हॉल में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साह ने कहा कि एक ऐतिहासिक अवसर जो राजनीति की भेंट चढ़ गया। लोकतंत्र के इतिहास में 17 अप्रैल, 2026 की वो तारीख, जब भारत एक महाशक्ति बनने की दहलीज पर खड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण संशोधन बिल गिराकर प्रतिपक्ष के नेताओं ने किया नृत्य : संजय सेठ

131वां संविधान संशोधन विधेयक सिर्फ एक बिल नहीं, बल्कि हर भारतीय के वोट की कीमत बढ़ाने का ब्लूप्रिंट था। महिलाओं को 33% आरक्षण ताकि शासन जनता के और करीब आ सके, लेकिन अफसोस कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष ने देश के इस ऐतिहासिक सुधार का गला घोंट दिया। वहीं बैठक में विशेष रूप से आगामी 25 अप्रैल को रांची के मोराबादी मैदान में प्रस्तावित आक्रोश मार्च को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें जामताड़ा से व्यापक और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि विगत 17 अप्रैल को भारत के संसद में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकार और मजबूती के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल प्रस्तावित किया गया। जिसमें विपक्षी पार्टीयों द्वारा इस बिल के विरोध में वोट करने पर यह बिल पास नहीं हो सका। यह घटना विपक्ष के महिला विरोधी होने का दर्शाता है। इसी के विरोध में झारखंड प्रदेश द्वारा रांची में आगामी 25 अप्रैल को मोराबादी मैदान में विशाल जन आक्रोश रैली निकाला जाएगा। जिसमें जामताड़ा ज़िले के भी कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर कर हिस्सा लेंगे। मौके पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री मनीष दुबे, जिला महामंत्री कमलेश मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, मिहिजाम नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, सुनील हांसदा, महेंद्र मंडल, श्याम सुंदर मंडल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन, संजू देवी, अबीता हांसदा, अर्चना गुप्ता, पूनम देवी सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो मिहिजाम 03- बैठक में शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रांची में महिला जन आक्रोश रैली 25 को, तैयारी शुरू
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल पर विपक्षियों ने की ओछी राजनीति : आदित्य साहू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।