नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का विपक्ष पर हमला
Shahjahnpur News - जिला पंचायत कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मेयर, महानगर अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य।शाहजहांपुर, संवाददाता। जिला पंचायत कार्याल

शाहजहांपुर। जिला पंचायत कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि इस अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने अपना महिला विरोधी चेहरा उजागर किया है।महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रयास से विपक्ष असहज हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है और महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखना चाहता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि विपक्ष का रवैया शुरू से ही महिला विरोधी रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को नीति निर्धारण में भागीदारी मिलने से विपक्ष परेशान है, लेकिन अब महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि पार्टी महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस अधिनियम में बाधा डालकर महिलाओं के विकास को रोकना चाहता है। इस अवसर पर नामित पार्षद अल्पना श्रीवास्तव, पार्षद सीमा सारस्वत,पूर्व ब्लॉक प्रमुख क्षमा वर्मा,मंजुला बाथम,हेमा अग्रवाल, रुचि गुप्ता,सोनल त्रिपाठी, ज्योति गुप्ता,नलनी ओमर आदि उपस्थित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन