कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का आरोप, प्रदर्शन
भाजपा ने नारी शक्ति वंदन बिल के लोकसभा में पास न होने का आरोप कांग्रेस पर लगाया। अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका और नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा महिलाओं के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस अड़ंगा डाल रही है।
मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। भाजपा ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पास नहीं होने का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है। इसको लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका। चौघानपाटा में हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस बार-बार महिलाओं के लिए लागू की जाने वाली योजाओं में अड़ंगा लगाने का काम कर रही है। कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पास न होना इसका ताजा उदाहरण है। भाजपा बिल को पास कराने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
साथ ही महिलाएं कांग्रेस को इस गलती के लिए कभी माफ नहीं करेगी। यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, दर्शन रावत आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन