विपक्षी दलों की सोच महिला विरोधी : प्रभारी मंत्री
Hamirpur News - हमीरपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के गिरने के बाद भाजपा ने विपक्ष पर हमले तेज कर दिए हैं। प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विपक्षी नेताओं को नारी विरोधी बताया। भाजपा की महिला पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप पुतलों को जलाया और जनाक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया।

हमीरपुर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सदन में गिरने के बाद से भाजपा का विपक्षी दलों पर प्रहार जारी है। गुरुवार को जनपद के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विपक्षी दलों को इस अधिनियम को पारित कराने में रोड़ा अटकाने पर आड़े हाथों लिया। इसके बाद पार्टी की महिला पदाधिकारियों ने कार्यालय के सामने विपक्षी दलों के नेताओं की फोटोयुक्त पुतलों को आग के हवाले कर दिया।पार्टी कार्यालय में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने विपक्ष की सोच को नारी विरोधी बताया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव ने महिलाओं को अधिकार से वंचित करने का कार्य किया है जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि महिलाओं को उनका अधिकार मिले और उनको सम्मान मिले।
वार्ता के बाद पार्टी कार्यालय में महिलाओं ने जनाक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया। जिसकी संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत रही। राठ विधायक मनीष अनुरागी, विधायक डॉ.मनोज प्रजापति ने अपने विचार रखे। इसके बाद पार्टी कार्यालय से पदयात्रा निकालकर हाईवे में विपक्षी दलों के नेताओं के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई।कार्यक्रम में आराधना राजपूत, अशोक तिवारी, आशारानी कबीर, साधना सिंह, रेखा सिंह, सीमा, उमा दीक्षित, सीमा वर्मा, लक्ष्मीरतन साहू, मुकेश प्रजापति, उमेश सिंह, शिवनारायण सोनकर, कुलदीप निषाद, आशीष पालीवाल, भार्गव मिश्रा, कैलाश गुप्ता, रणबीर सिंह, अरिमर्दन सिंह, अंकित गुप्ता, योगेंद्र दीक्षित, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन