BJP Protests Opposition After Nari Shakti Vandan Bill Rejected भाजपा का जनाक्रोश मार्च, विपक्षी नेताओं के पुतले फूंके, Hamirpur Hindi News - Hindustan
More

भाजपा का जनाक्रोश मार्च, विपक्षी नेताओं के पुतले फूंके

Hamirpur News - भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सदन में गिरने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। आंबेडकर पार्क से बस स्टैंड तक मार्च करते हुए उन्होंने विपक्षी नेताओं के पुतले जलाए और नारेबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों पर कुठाराघात किया है।

Wed, 22 April 2026 10:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share
भाजपा का जनाक्रोश मार्च, विपक्षी नेताओं के पुतले फूंके

हमीरपुर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सदन में गिरने के बाद से विपक्षी के विरुद्ध आंदोलित भाजपाइयों ने बुधवार को जनाक्रोश मार्च निकाला। आंबेडकर पार्क से प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पहुंचे भाजपाइयों ने विपक्षी दलों के नेताओं के पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। पार्टी कार्यालय में बैठक भी की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अगुवाई में भाजपाइयों ने मुख्यालय में प्रदर्शन करने के बाद बस स्टैंड में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सपा सुप्रीमो पूर्व सीएम अखिलेश यादव, राजद के नेता तेजस्वी यादव, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के तस्वीर लगे पुतले को आग के हवाले कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

इस दौरान जमकर नारेबाजी भी होती रही।इस मौके पर जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि विपक्ष ने नारी श्क्ति वंदन संशोधित अधिनियम को सदन में गिराकर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है। इसका जवाब देश की नारी शक्ति इन पार्टियों को चुनावों में देने को तैयार है। जिपंअ जयंती राजपूत ने कहा कि नारी शक्ति के साथ पीठ में छुरा घोंपने वाले विपक्षी पार्टियों को माृत शक्ति करारा जवाब देगी। विपक्षी दलों ने इस संशोधित बिल को गिराकर नारी शक्ति के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने भी बिल के सदन में गिरने को विपक्ष की महिला विरोधी सोच का परिचायक बताया।इस मौके पर आराधना राजपूत, ज्योत्सना सिंह, नीतू भटनागर, निशा भटनागर, पूर्व विधायक अंबेश कुमारी, प्रभात द्विवेदी, प्रीति द्विवेदी, सीमा, ज्योति गुप्ता, सीमा वर्मा, हिना परवीन, आशारानी कबीर, प्रीति द्विवेदी, लक्ष्मीरतन साहू, उमेश सिंह, विनय मिश्रा, मोहन कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, दिनेश द्विवेदी, कैलाश गुप्ता, राजेश सेंगर, अंकित गुप्ता, आकाश त्रिपाठी, बसंत सोनी, आदि मौजूद रहे।0 नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सदन में गिरने पर जताई नाराजगी0 आंबेडकर पार्क में बस स्टैंड तक जुलूस की शक्ल में निकले, मुर्दाबाद के नारे लगाए0 राहुल, अखिलेश, ममता और तेजस्वी की तस्वीर लगाकर पुतला फूंकाफोटो नंबर 04- बस स्टैंड में विपक्षी नेताओं की तस्वीर लगे पुतला को जलाती भाजपा की महिला नेत्रियां।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा का प्रदर्शन, विपक्षी दलों के नेताओं का फूंका पुतला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन-नारेबाजी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।