BJP Women s Front Protests Against Opposition s Hindrance to Women s Reservation Bill महिला आरक्षण विधेयक में बाधा डालने के विरुद्ध आक्रोश मार्च, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण विधेयक में बाधा डालने के विरुद्ध आक्रोश मार्च

मुजफ्फरपुर में भाजपा पूर्वी जिला महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित होने में बाधा डालने के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व डॉ. मोनालिसा राय ने किया। इस दौरान विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता जताई गई।

Thu, 23 April 2026 01:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
महिला आरक्षण विधेयक में बाधा डालने के विरुद्ध आक्रोश मार्च

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण विधेयक) को लोस में पारित होने में बाधा डालने के विरोध में विपक्ष के खिलाफ भाजपा पूर्वी जिला महिला मोर्चा ने बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला। एलएस कॉलेज परिसर से छाता चौक तक मार्च निकाला गया। इस दौरान विपक्ष के रवैये के विरुद्ध्र जमकर नारेबाजी की गई।मार्च का नेतृत्व भाजपा पूर्वी जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.मोनालिसा राय ने किया। मार्च में मुख्य अतिथि मेयर निर्मला देवी, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ममता रानी, विशिष्ट अतिथि एलजेपी महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष पिंकी कुमारी, रिंकू सिंह, अनीला शाही, बेबी कुमारी, नीलम सिंह, संगीता कुशवाहा व डॉ. मिंटू शर्मा शामिल थी।​महिला

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

मोर्चा अध्यक्ष डॉ. मोनालिसा ने नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित नहीं होने देने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताया। कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकार के प्रति जागरूक है। किसी भी राजनीतिक दल को महिलाओं के हक के कानून को रोकने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता रानी ने कहा कि विपक्ष महिला सशक्तीकरण के मार्ग में रोड़े अटका रहा है। मेयर निर्मला देवी ने राहुल गांधी को महिला विरोधी बताया।​

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शहर में निकाला धिक्कार मार्च
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क से संसद तक विपक्षियों को जवाब देंगी महिलाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।