BJP Prepares for Massive Rally in Support of Women s Reservation Bill Amid Opposition Criticism नारी शक्ति अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित, Ramgarh Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित

- 24 अप्रैल को पुतला दहन के साथ 25 अप्रैल को रांची में आक्रोश रैली का आयोजन झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

Wed, 22 April 2026 11:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share
नारी शक्ति अधिनियम पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ भाजपाई आक्रोशित

रामगढ़, प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के नकारात्मक रवैये के विरोध में भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल ने कमर कस ली है। मंगलवार को मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गोरियारी बाग स्थित मंडल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संध्या 5 बजे आयोजित की गई। इसमें मुख्य रुप से जिला महामंत्री सह रामगढ़ कैंट मंडल प्रभारी राजू चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य एजेंडा 24 अप्रैल पुतला दहन मंडल मुख्यालय और 25 अप्रैल 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आहूत होने वाली विशाल आक्रोश रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

सुशांत कुमार पांडेय ने बताया कि विपक्षी दल लगातार नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भ्रम फैलाकर महिलाओं को गुमराह कर रहे हैं। इसी के विरोध में रांची में आक्रोश रैली बुलाई गई है। उन्होंने दावा किया कि रामगढ़ कैंट मंडल से 500 महिलाएं इस रैली में शामिल होकर विपक्ष को करारा जवाब देंगी। राजू चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक काम किया है, लेकिन विपक्ष इसे पचा नहीं पा रहा है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ सभी बूथ स्तर तक की टोली को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही 26 अप्रैल 2026 को मन की बात कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर प्रो संजय सिंह, नमेंद्र चंचल, राजीव पामदत्त, दीपक सोनकर, राजेश ठाकुर, संतोष शाह, विजेन्द्र मुंडा, वीनू देवी, सौरभ जयसवाल, सुमित अग्रवाल, दिनेश सिंह, अमर भारती, ब्रजेश पाठक, मिथलेश मंडल, अजीत गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, अंशु पांडे, अमर कुशवाहा, जगदीश शर्मा, गौतम कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, अंशु पांडेय आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनाक्रोश रैली में भाग लेगे जिले के भाजपा कार्यकर्ता
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिनियम का विरोध महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण: योगेंद्र उपाध्याय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।