Angered not being invited wedding an uncle had gate welded shut blocking entry bride and groom निकाह में न बुलाए जाने से नाराज चाचा ने वेल्डिंग कराकर सील कर दिया गेट, दूल्हा-दुल्हन की रुक गई एंट्री, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

निकाह में न बुलाए जाने से नाराज चाचा ने वेल्डिंग कराकर सील कर दिया गेट, दूल्हा-दुल्हन की रुक गई एंट्री

उरई में पारिवारिक विवाद का जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। निकाह में न बुलाए जाने पर खफा हुए चाचा ने बारात के जाते ही भजीजे के घर का दरवाजा वेल्डिंग कराकर सील कर दिया।

Thu, 30 April 2026 08:40 PMDinesh Rathour जालौन(उरई)
share
निकाह में न बुलाए जाने से नाराज चाचा ने वेल्डिंग कराकर सील कर दिया गेट, दूल्हा-दुल्हन की रुक गई एंट्री

Orai News: यूपी के उरई में पारिवारिक विवाद का जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। निकाह में न बुलाए जाने पर खफा हुए चाचा ने बारात के जाते ही भजीजे के घर का दरवाजा वेल्डिंग कराकर सील कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर जब घर पहुंचा तो दरवाजे पर वेल्डिंग देख दंग रह गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गैस कटर से वेल्डिंग कटवाकर दरवाजा खुलवाया। जब कहीं जाकर दो घंटे बाद दुल्हन का गृह प्रवेश हो सका। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला नारोभास्कर निवासी मोहम्मद माजिद ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने निकाह में घर के पास रहने वाले चाचा मोहम्मद अजहर को आमंत्रित नहीं किया। माजिद के मुताबिक जब वह बारात लेकर गया तभी चाचा ने घर के मुख्य दरवाजे को वेल्डिंग करवाकर पूरी तरह बंद करा दिया और उस पर ताला भी जड़ दिया। गुरुवार सुबह वह अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था। हैरत तब हुई जब दरवाजे पर वेल्डिंग देखी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी, दूल्हे को पता चल गई दुल्हन की ‘वो’ वाली बात

पुलिस ने खुलवाया दरवाजा

माामले की जानकारी पर परिजन और बाराती मौके पर आ गए। मौके पर अफरातफरी के माहौल के बीच घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे पर हुई वेल्डिंग कटवाई गई और ताला तोड़कर दरवाजा खुलवाया गया। लगभग दो घंटे बाद दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश हो सका। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित अगर तहरीर देता है तो रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चूल्हे पर खाना बना लोगी...सात फेरों से पहले दूल्हे ने दुल्हन से लिया वचन

पहली पत्नी को देख दूल्हा व बारातियों में मची अफरा-तफरी

वहीं दूसरी ओर आगरा के एक पैलेस में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रमों को पुलिस व राज्य महिला आयोग की सदस्य ने रुकवा दिया। विवाह की तैयारियों में जुटा दूल्हा भी अपनी पहली पत्नी को पुलिस के साथ देखकर दंग रह गया। बाराती भी विवाह स्थल से इधर-उधर भाग खड़े हुए। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शादी रुकवा दी और दूल्हा को दूसरी शादी न करने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि यदि युवक शादी की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, शहर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा मय पुलिस बल के शहर के नदरई गेट स्थित एक पैलेस में पहुंचे, यहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।