सात फेरों के बाद अचानक गायब हुआ दूल्हा, वापस लौटा तो बिगड़ गई चाल, नजारा देखकर दुल्हन ने सुनाया फैसला
अंबेडकरनगर में शादी समारोह में जमकर हंगामा हो गया। हंगामे की वजह बनी दूल्हे की चाल। दुल्हन को दूल्हा लंगड़ाते नजर आया। इस पर दुल्हन ने सख्त फैसला ले लिया।

Dulha-Dulhan News: यूपी के अंबेडकरनगर में शादी समारोह में जमकर हंगामा हो गया। हंगामे की वजह बनी दूल्हे की चाल। दुल्हन को दूल्हा लंगड़ाते नजर आया। इस पर दुल्हन ने सख्त फैसला ले लिया। दुल्हन का फैसला सुनकर लड़की और लड़के वाले सभी हैरान रह गए। ये पूरा माजरा सात फेरों के बाद हुआ। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच दिन भर हुई पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। बाद में बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिड़हर खास निवासी राजन की बारात शुक्रवार को पूरे धूमधाम से आलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पहाड़पुर गांव पहुंची। स्वागत-सत्कार के बाद जयमाल और फेरे की रस्में भी संपन्न हुईं। सिंदूर दान की रस्म हो जाने के बाद भोर में आंचल धराई की रस्म होने वाली थी। इसी दौरान दूल्हा राजन गायब हो गया। लगभग आधे-पौन घंटे बाद दूल्हा जब आया और मंडप में जाने लगा। तब वह लड़खड़ा रहा था।
दूल्हे को नशे में देखकर मचा हंगामा
दूल्हे को लड़खड़ाते देख सबको शक हुआ तो पता चला कि वह पूरी तरह से नशे में धुत था। दूल्हे को नशे में देखकर हंगामा मच गया। दूल्हे की असामान्य हरकतों ने सभी को चौंका दिया। दुल्हन पक्ष ने पहले मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन जब स्थिति ज्यादा बिगड़ गई तो दुल्हन ने सख्त फैसला लेते हुए विदाई से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी।
थाने पहुंचा मामला, फिर भी नहीं बनी बात
शनिवार सुबह मामला आलापुर थाने पहुंचा। जहां पर वर और वधू पक्षों के बीच दिन भर पंचायत हुई। काफी समझाने बुझाने के बाद भी दुल्हन दूल्हे के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता कर लिया गया। अंतत: बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि मामले में दूल्हे का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
स्वागत सत्कार में कमी को बताकर दूल्हा हुआ फरार
वहीं दूसरी ओर रायबरेली के एक गांव में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा स्वागत सत्कार में कमी बताकर बिना दुल्हन के ही कन्या पक्ष के दरवाजे से भाग निकला। शादी कार्यक्रम में मंडप सजा होने के दौरान बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई। दरअसल क्षेत्र के एक गांव में की रहने वाली युवती की शादी फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रहने वाले सोनू के साथ तय की थी। बीते गुरूवार को बारात आनी थी। शादी कार्यक्रम का आयोजन कस्बे के एक लॉन में किया गया था। जहां बारात आगमन के लिए घराती इंतजार में थे। पहले तो फोन पर दूल्हे ने बारात लाने से इंकार कर दिया,लेकिन मान मनौव्वल के बाद देर रात बारात पहुंची। करीब एक घंटे तक लॉन के सामने ही दूल्हा व बारातियों की गाड़ियां खड़ी रही और बारात वापस लौट गई। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है और शादी के लिए राजी हो गए है। शुक्रवार को शादी की रस्म अदा की जाएगी।




साइन इन