mother of a child claiming to be a virgin had cheating with groom arrested along with her gang in mahrajganj खुद को कुंवारी बता शादी रचा रही एक बच्चे की मां ने दूल्हे संग किया कांड, गैंग संग गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खुद को कुंवारी बता शादी रचा रही एक बच्चे की मां ने दूल्हे संग किया कांड, गैंग संग गिरफ्तार

महिला ने खुद को कुंवारी बताकर एक शख्स से शादी का स्वांग रचाया। उसके साथ पूरा गैंग इसमें शामिल था। महिला ने अपने गैंग संग मिलकर शादी की रस्मों के दौरान ही दूल्हे संग कांड कर डाला। सूचना मिलते ही पुलिस ऐक्टिव हुई और उसे पूरे गैंग संग गिरफ्तार कर लिया।

Sun, 3 May 2026 03:50 PMAjay Singh संवाददाता, महराजगंज
share
खुद को कुंवारी बता शादी रचा रही एक बच्चे की मां ने दूल्हे संग किया कांड, गैंग संग गिरफ्तार

UP News : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां बन चुकी महिला ने खुद को कुंवारी बताकर एक शख्स से शादी का स्वांग रचाया। महिला के साथ पूरा गैंग इसमें शामिल था। महिला ने अपने गैंग संग मिलकर शादी की रस्मों के दौरान ही दूल्हे संग कांड कर डाला। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ऐक्टिव हुई और उसे पूरे गैंग संग गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ महराजगंज पुलिस शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाब रही। पुलिस ने चिउटहा बाजार के पास से गिरोह की चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 39 हजार 500 रुपये नकद, चांदी की पायल और मंगलसूत्र बरामद हुआ है। पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने लुटेरी दुल्हन गैंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एटा के रहने वाले रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर बताया था कि जितेन्द्र नामक व्यक्ति और चार महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से उनकी शादी अंजलिका से तय कराई थी। अंजलिका को अविवाहित बताया गया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। सिन्दुरिया के एक मंदिर में शादी की रस्मों के दौरान आरोपितों ने रंजीत से शादी के खर्च और जेवर के नाम पर करीब एक लाख रुपये और गहने ठग लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की इस लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, गिरोह का सरगना फरार; 6 गैंग मेंबर गिरफ्तार

रस्मों के बीच ही आरोपित मारपीट और गाली-गलौज कर भागने लगे। मुख्य आरोपित जितेन्द्र दुल्हन बनी अंजलिका को लेकर फरार हो गया था। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान रविवार को पुलिस टीम ने चिउटहा-सिन्दुरिया रोड से चार महिला आरोपितों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में लालती, सुमित्रा, काजल और अंजलिका शामिल हैं।

दुल्हन की मां की भूमिका निभाती थी सुमित्रा

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह की लालती मुख्य साजिशकर्ता है, जबकि सुमित्रा ने अंजलिका की मां बनकर गूंगी-बहरी होने का नाटक किया था ताकि पीड़ित पक्ष को भावुक किया जा सके। पुलिस के अनुसार लालती का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। गिरोह के फरार सदस्य जितेन्द्र की तलाश की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों को लेकर शुरू की बड़ी तैयारी, 5 मई का दिन बेहद खास
ये भी पढ़ें:लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी
ये भी पढ़ें:बेड पर युवती, फंदे से लटकती मिली युवक की लाश; 3 दिन पहले दर्ज हुई थी ये FIR

क्या बोले एसपी

महाराजगंज के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरोह की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ठगी के रुपये और जेवर बरामद हुए हैं। फरार एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।