जौनपुर में दुल्हन के ममेरे भाई ने दूल्हे को मारी थी 3 गोलियां, लव मैरिज होने से था नाराज
जौनपुर जिले में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला।

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों के आठ मददगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में हडंकंप मच गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने रविवार को बताया कि दुल्हन सोनी के ममेरे भाई प्रदीप बिंद ने शुक्रवार रात अपने साथी रवि यादव के साथ चेहरा ढककर दूल्हे आजाद बिंद की कार को ओवरटेक कर रोका, फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आजाद के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के बाद दुल्हन सोनी बिंद से पूछताछ की तो उसने प्रदीप, रवि और भोले राजभर के नाम बताए। प्रदीप और रवि को भोले ने ही दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं, पुलिस को आरोपी बाइक सवारों का भागते हुए एक फुटेज मिला। दूल्हे आजाद के भाई आकाश और दुल्हन सोनी ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला कि बाइक सवार आरोपी सरायख्वाजा की तरफ से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद खेतासराय की तरफ भाग गए। पुलिस रास्तों में लगे और सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाल रही है। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके।
8 सहयोगियों पर भी एक्शन
एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि खेतासराय पुलिस टीम ने गोली मारकर दूल्हे की हत्या करने वाले वांछित व इनामिया अभियुक्तों को शरण देने वाले 8 संरक्षकों और सहयोगियों को रामजीत विन्द ,आदित्य गौतम, कमलेश यादव, गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, शोले राजभर और बृजमोहन विन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में फरार तीनों इनामियां आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र ही गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन