groom spread his legs and asked for chair began behaving strangely under mandap bride sent wedding procession back पैर फैलाए, मांगी कुर्सी...मंडप के नीचे अजीब हरकतें करने लगा दूल्हा, दुल्हन ने लौटा दी बारात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पैर फैलाए, मांगी कुर्सी...मंडप के नीचे अजीब हरकतें करने लगा दूल्हा, दुल्हन ने लौटा दी बारात

फतेहपुर में धूमधाम से नाचते-गाते बारात पहुंची। लड़की वालों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। शादी की तैयारियां शुरू हो गईं, लेकिन सात फेरों से पहले ही बात बिगड़ गई। दूल्हे की हरकतों के चलते मंडप के नीचे बखेड़ा खड़ा कर दिया।

Sat, 21 Feb 2026 10:15 PMDinesh Rathour फतेहपुर
share
पैर फैलाए, मांगी कुर्सी...मंडप के नीचे अजीब हरकतें करने लगा दूल्हा, दुल्हन ने लौटा दी बारात

यूपी के फतेहपुर में धूमधाम से नाचते-गाते बारात पहुंची। लड़की वालों ने बारात का जोरदार स्वागत किया। शादी की तैयारियां शुरू हो गईं, लेकिन सात फेरों से पहले ही बात बिगड़ गई। दूल्हे की हरकतों के चलते मंडप के नीचे बखेड़ा खड़ा कर दिया। दूल्हे ने फेरों से पहले मंडप के नीचे पांव पूजन के वक्त पैर फैला लिए। कुछ देर बाद जमीन पर बैठने में दिक्कत बताते हुए कुर्सी मांग ली। इस पर दुल्हन भड़क गई। उसने दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए मंडप छोड़ दिया। कमरे में जाकर उसने शादी से इनकार कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे और पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ के मजरे श्यामपुर निवासी एक युवती की शादी कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी अंकित से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात धूमधाम से श्यामपुर पहुंची। द्वारचार और अगवानी की रस्में पूरी हुईं तथा देर रात तक डीजे की धुन पर बाराती झूमते रहे। पैर पूजन की रस्म के दौरान दूल्हे को मंडप के नीचे बैठाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात; शादी में बवाल

कन्या पक्ष का कहना है कि दूल्हा एक पैर आगे की ओर फैलाकर बैठा था और कुछ देर बाद कुर्सी पर बैठने की जिद करने लगा। इस पर दुल्हन और उसके घरवालों ने दूल्हे के दिव्यांग होने की आशंका जताई। इसी बात पर कहासुनी बढ़ी तो दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। अंत में दूल्हा अंकित बिना फेरे लिए ही बारातियों संग लौट गया। शादी वाले घर में खुशियों की जगह सन्नाटा छा गया। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि आपसी सहमति के बाद मामला सुलझ गया। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में नाचने के लिए बुलाई गई डांसर, दुल्हन के भाई के साथ हुई फरार

जयमाल के दौरान दूल्हा-दुल्हन पक्ष में चले लात-घूंसे

वहीं दूसरी ओर उरई में आयोजित एक शादी में जयमाल के दौरान बाराती पक्ष द्वारा युवतियों के साथ छींटाकशी किए जाने पर संघर्ष हो गया। मारपीट में दूल्हे की बुआ सहित दूल्हे के कई सम्बन्धी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा खास निवासी गोकुल निषाद की बेटी की बारात हमीरपुर जनपद के ग्राम रीवन से आई हुई थी।‌ बताया जा रहा कि लड़की पक्ष ने खूब स्वागत सत्कार भी किया था। खुशी और उत्साह के साथ द्वाराचार की रस्म भी हुई थी। लेकिन जयमाल के दौरान दूल्हे के किसी नजदीकी सम्बन्धी के द्वारा लड़की पक्ष की किसी युवती के साथ छीटांकशी कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मां ने प्रेमी से कराया बड़ी बेटी का रेप, छोटी से भी अश्लीलता

इससे ग्रामीण नाराज हो गए और वहां मौजूद बारातियों पर हमला कर दिया। जिससे शादी का समारोह कुछ देर के लिए जंग का मैदान बन गया था जिसमें बारात आई दूल्हे की बुआ गीता के अलावा मोहित निषाद, सन्तोष तथा नाबालिग दशरथ घायल हो गये जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी कालपी में इलाज के लिए दाखिल कराया था जिसमे नाबालिग का हाथ टूटा निकला है।दूल्हे की बुआ के मुताबिक सभी बारातियों को पीटा गया है। इस दौरान उनकी पायल तथा मोहित की जंजीर भी गायब हुई है। वही कोतवाली प्रभारी की माने तो झगड़े के बाद वर और वधु पक्ष में समझौता हो गया है तथा शादी भी सकुशल सम्पन्न हो गई है फिर भी तहरीर आती हैं तो सम्बन्धित के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी‌।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।