Mother gets boyfriend to rape elder daughter even younger daughter sexually abused UP relationship shamed moradabad मां ने प्रेमी से कराया बड़ी बेटी का रेप, छोटी से भी अश्लीलता, यूपी में शर्मसार हुआ रिश्ता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मां ने प्रेमी से कराया बड़ी बेटी का रेप, छोटी से भी अश्लीलता, यूपी में शर्मसार हुआ रिश्ता

मुरादाबाद में मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला पर आरोप है कि उसने अपनी बड़ी बेटी का अपने प्रेमी से रेप करवाया। छोटी बेटी से भी उसके प्रेमी ने अश्लीलता की।

Sat, 21 Feb 2026 09:57 PMDinesh Rathour पाकबड़ा (मुरादाबाद), वरिष्ठ संवाददाता
share
मां ने प्रेमी से कराया बड़ी बेटी का रेप, छोटी से भी अश्लीलता, यूपी में शर्मसार हुआ रिश्ता

कहते हैं एक मां अपने बच्चों के लिए सबकुछ कुर्बान कर देती है। बात जब बेटियों की इज्जत की हो तो वह हर परस्थिति और मुसीबत से लड़ने से भी पीछे नहीं हटती। लेकिन यूपी के मुरादाबाद में इससे उलट मामला सामने आया है। जिस महिला ने बेटियों को पाल पोसकर बड़ा किया, उसी ने मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करके रख दिया।

मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि मां ने अपनी 13 वर्षीय बड़ी बेटी को प्रेमी के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं 10 वर्षीय छोटी बेटी के साथ भी अश्लीलता की गई। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र निवासी एक वृद्ध ने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की मौत के बाद उसकी बहू अपनी दो बेटियों के साथ रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर होगी FIR, यौन शोषण के मामले में कोर्ट का आदेश

झाड़फूंक का काम करता है प्रेमी

महिला का गांव के ही महेंद्र सिंह के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, जो झाड़फूंक का काम करता है। जनवरी माह में आरोपी मां अपनी दोनों बेटियों को झाड़फूंक के बहाने महेंद्र के साथ जंगल ले गई। वहां महेंद्र ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और छोटी बेटी का यौन उत्पीड़न किया। किसी को बताने पर दोनों बच्चियों को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से सहमी हुई बच्चियों ने हिम्मत जुटाकर अपने दादा को आपबीती सुनाई। इसके बाद दादा उन्हें लेकर थाने पहुंचे। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी महेंद्र सिंह और पीड़ित लड़कियों की मां के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात; शादी में बवाल

दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस टीम ने शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मां ने अपने संबंधों और झाड़फूंक के बहाने बेटियों को ले जाने की बात कबूल कर ली है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित बच्चियों का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और अब मजिस्ट्रेट के समक्ष उनके बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में नाचने के लिए बुलाई गई डांसर, दुल्हन के भाई के साथ हुई फरार

मिर्जापुर में मंदबुद्धि किशोरी के साथ गैंगरेप

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदबुद्धि किशोरी से गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी एक सप्ताह पूर्व घर से घास काटने गई थी। वहां दो युवक पहले से मौजूद थे। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से भाग निकले। पीड़िता भी अपने घर चली आई, उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। शुक्रवार को आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सक्रिय पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी कछवां थाना क्षेत्र के बिदापुर गांव निवासी शिवा गौड़ उर्फ कल्लू और करन साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।