groom enraged by repeated selfies kicked the bride on stage chaos in marriage barabanki बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात; शादी में भिड़ गए घराती-बाराती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात; शादी में भिड़ गए घराती-बाराती

बाराबंकी के गणेशपुर में जयमाल के दौरान सेल्फी को लेकर विवाद हुआ। दूल्हे ने दुल्हन को लात मारी और ससुर से हाथापाई की, जिसके बाद बाराती-घराती भिड़ गए। कुर्सियां चलीं, कई घायल हुए। पंचायत के बाद समझौता हुआ और शादी की रस्में पूरी की गईं।

Sat, 21 Feb 2026 05:28 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share
बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात; शादी में भिड़ गए घराती-बाराती

यूपी के बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयमाल मंच पर सेल्फी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे की है, जहां शुक्रवार देर रात करीब एक बजे दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ। जानकारी के मुताबिक गणेशपुर निवासी एक मूर्तिकार ने अपनी बेटी की शादी बहराइच जिले के एक युवक से तय की थी। युवक टाइल्स लगाने का काम करता है। 20 फरवरी की रात बारात बैंड-बाजे के साथ पूरे धूमधाम से पहुंची। द्वारपूजा और स्वागत की रस्में हंसी-खुशी के माहौल में संपन्न हुईं। इसके बाद जयमाल की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा सेहरा बांधकर स्टेज पर पहुंचा और कुछ देर बाद दुल्हन भी जयमाल के लिए मंच पर आई।

बार-बार सेल्फी पर भड़का पति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेज पर मौजूद कुछ लोग दूल्हे के साथ लगातार सेल्फी लेने लगे। दूल्हे ने कई बार मना किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसी बात पर वह नाराज हो गया और कथित रूप से दुल्हन को लात मार दी। दुल्हन के पिता ने हाथ जोड़कर समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और उन्हें स्टेज से नीचे धकेल दिया गया। इस घटना के बाद माहौल अचानक बिगड़ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में नाचने के लिए बुलाई गई डांसर, दुल्हन के भाई के साथ हुई फरार
ये भी पढ़ें:शादी के दो दिन बाद दुल्हन की खराब हुई नीयत, दूल्हा भी नहीं समझ पाया चाल

घराती और बाराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। कुर्सियां फेंकी गईं और टेंट में लगे लोहे के पाइप तक चलने लगे। करीब दस से पंद्रह मिनट तक जमकर मारपीट होती रही। कई लोगों को चोटें आईं। दुल्हन पक्ष के मामा, चाचा और चचेरे भाई घायल हुए, जबकि दूल्हे के बहनोई का सिर फट गया और उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

शादी में भिड़े घराती-बराती

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूर्व प्रधान दीपचंद शिल्पकार की मौजूदगी में करीब डेढ़ घंटे तक पंचायत चली। पंचायत में तय हुआ कि टूटी कुर्सियों और अन्य सामान का कुल नुकसान पांच हजार रुपये है, जिसे दोनों पक्षों ने बराबर-बराबर वहन करने पर सहमति जताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के 17वें दिन दुल्हन के पेट में उठा दर्द, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मची खलबली

दुल्हन और उसके पिता का आरोप है कि दूल्हा नशे में था और बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूल्हे का कहना है कि स्टेज पर मौजूद लोगों ने विवाद शुरू किया और उस पर शराब पीने का झूठा आरोप लगाया। आखिरकार समझौते के बाद सुबह करीब चार बजे से शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई है, लेकिन यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।