dancer hired to perform at wedding eloped with bride brother they were spotted at Jaipur hotel शादी में नाचने के लिए बुलाई गई डांसर, दुल्हन के भाई के साथ हुई फरार, जयपुर के होटल में नजर आए दोनों, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी में नाचने के लिए बुलाई गई डांसर, दुल्हन के भाई के साथ हुई फरार, जयपुर के होटल में नजर आए दोनों

अलीगढ़ में शादी में डांस करने आई महिला डांसर दुल्हन के भाई के साथ फरार हो गई। युवक की शादी भी महज कुछ महीने पहले ही हुई थी। युवक की पत्नी ने डांसर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Sat, 21 Feb 2026 10:12 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
शादी में नाचने के लिए बुलाई गई डांसर, दुल्हन के भाई के साथ हुई फरार, जयपुर के होटल में नजर आए दोनों

यूपी के अलीगढ़ से प्रेम-प्रसंग का एक अजब-गज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बहन की शादी थी। शादी समारोह में नाचने के लिए युवक ने महिला डांसर को बुलाया था। इसी दौरान डांसर का दुल्हन के भाई पर दिल आ गया। दुल्हन का भाई डांसर को छोड़ने गया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। मौका पाते ही दुल्हन का भाई डांसर के साथ फरार हो गया। डांसर के साथ भागे युवक की बीते दिसंबर में ही शादी हुई थी। दोनों जयपुर के एक होटल में साथ देखे गए हैं। युवक की पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने डांसर पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पूरा मामला गांधी पार्क थाना क्षेत्र के अचल रोड का है। जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले बिलाल की शादी तीन दिसंबर 2025 को मुस्लिम रीति रिवाज से गुलिस्ता नाम की महिला के साथ हुई थी। पांच फरवरी को बिलाल की बहन की शादी थी। शादी समारोह में नाचने के लिए सादाबाद निवासी महिला डांसर सोनी उर्फ शबनम को बुलाया गया था। सोनी का बिलाल पर दिल आ गया। कार्यक्रम के बाद डांसर को छोड़ने की बात आई तो बिलाल उसे छोड़ने चला गया। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों घंटो एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। बिलाल अपनी पत्नी को समय नहीं दे रहा था। इस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। एक दिन बिलाल की पत्नी ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें सोनी का नंबर मिला, जिस पर लंबी बातचीत की कॉल डिटेल थी। फिर अचानक से बिलाल कहीं गायब हो गया। परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के दो दिन बाद दुल्हन की खराब हुई नीयत, दूल्हा भी नहीं समझ पाया चाल

वीडियो ने बिलाल और डांसर की लवस्टोर ने डाला ट्विस्ट

11 फरवरी की शाम को एक वीडियो मिला जिसमें बिलाल और डांसर नजर आए। यह वीडियो जयपुर के एक होटल का था। वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे थे। इस पर पत्नी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बिलाल की हत्या का भी डर सताया। उनका आरोप था कि बीते वर्ष डांसर सोनी के एक प्रेमी का शव कब्रिस्तान में दबा हुआ मिला था। उनका कहना था कि उनका बेटा बिलाल सही सलामत घर आ जाए। पुलिस ने बिलाल की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर में शादी करके सीधे SSP ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा; पुलिस से कर दी ये डिमांड

पत्नी बोली-कई मर्डर करवा चुकी है सोनी

पत्नी गुलिस्तां ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि डांस करने वाली सोनी पहले कई लोगों को मर्डर करवा चुकी है। मैंने एक वीडियो देखा था जिसमें डांसर सोनी की खबर चल रही थी, उसी से पता चला था कि वह कई लोगों की हत्या चुकी है। मैं अपने पति के साथ रहना चाहती हूं, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। डांसर सोनी पति को पता नहीं कहां लेकर चली गई है। मुझे डर लग रहा है कि सोनी मेरे शौहर के साथ कुछ कर न दे। पुलिस कार्रवाई करे जल्दी और मेरे शौहर को ढूंढकर लाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।