groom absconded before the wedding leaving the bride waiting all night सात फेरों से पहले ही दूल्हे ने किया खेला, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सात फेरों से पहले ही दूल्हे ने किया खेला, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात

मुरादाबाद में एक शादी समारोह का रंग में तब उदास हो गया। जब शादी के दिन दूल्हा फरार हो गया। उधर, दूल्हे की इंतजार में दुल्हन रातभर सजधज के बैठी रही। लेकिन बारात नहीं आई। फिलहाल ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र का है।

Mon, 6 April 2026 02:05 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
सात फेरों से पहले ही दूल्हे ने किया खेला, रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात

UP News: यूपी के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह का रंग में तब उदास हो गया। जब शादी के दिन दूल्हा फरार हो गया। उधर, दूल्हे की इंतजार में दुल्हन रातभर सजधज के बैठी रही। लेकिन बारात नहीं आई। फिलहाल ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये मामला मैनाठेर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव में रविवार को बारात जानी थी लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे के लापता हो जाने से दुल्हन और उसके परिजनों में कोहराम मच गया। करीब 18 महीने पहले रिश्ता तय हुआ था। शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। बारात से एक दिन पहले मेहमानों के लिए दावत का आयोजन भी किया गया था। बताते हैं रविवार को दोपहर में बारात जानी थी लेकिन सुबह होते ही लड़के के गांव से सूचना मिली कि दूल्हा घर से गायब हो गया है और बारात नहीं आएगी। यह खबर मिलते ही दुल्हन पक्ष में सकते में आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दामाद पसंद नहीं है, बेटी नहीं भेजूंगा...शादी के बाद विदाई के समय पलटा बाप

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे, जहां काफी देर तक बातचीत होती रही लेकिन देर शाम तक भी दूल्हे का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि मामला पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव का होने के कारण मैनाठेर थाने में शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। फिलहाल दूल्हे के अचानक गायब होने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के बाद अजीब हरकतें करने लगा दूल्हा, निकाह के तुरंत बाद दुल्हन ने बोला तलाक

प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक, मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

उधर, बाराबंकी में प्रेमिका द्वारा शादी से मना करने से नाराज युवक रविवार की शाम नगर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी स्थित बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने करीब दो घंटे बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा।

युवक ने डायल 112 पर दी सूचना: रविवार शाम करीब तीन बजे नगर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में लगे टॉवर पर एक युवक चढ़ गया। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और स्वयं के टॉवर पर चढ़े होने की सूचना देकर कूदने की बात कही। उसने मौके पर प्रेमिका को भी बुलाने की बात कही। इस सूचना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां पर आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी ललित कुमार दलबल के साथ पहुंचे। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुहागरात पर दुल्हन ने जड़ा थप्पड़, बाद में दूल्हे का सिर भी फूटा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।