शादी के बाद अजीब हरकत करने लगा दूल्हा, खड़ा तक नहीं हो पाया, निकाह के तुरंत बाद दुल्हन ने दिया तलाक
यूपी के रायबरेली में एक शराब दूल्हे के कारण शादी में हंगामा हो गया। नशे के नशे में टुन दूल्हा अजीबो गरीब हरकतें करने लगा, जिसे देखकर दुल्हन ने निकाह के तुरंत बाद तलाक बोल दिया।

Dulha-dulhan News: बेटियां अब जागरूक हो रही हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण लालगंज में उस वक्त देखने को मिला, जब निकाह के बाद दूल्हा अजीबो गरीब हरकतें करने लगा। दुल्हन की जब दूल्हे पर नजर पड़ी तो वह हैरान रह गई। दूल्हा खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। यह देखकर दुल्हन ने शादी का फैसला बदलते हुए निकाह के तुरंत बाद ही दूल्हे को तलाक दे दिया और दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद दुल्हन के भाइयों और परिजनों ने तुरंत लड़की का तलाक करवा दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। दरअसल दूल्हे ने शराब पी रखी थी। नशे में टुन दूल्हा ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाया तो दुल्हन का माथा ठनक गया और शादी कैंसिल कर दी।
मामला गुरुवार देर रात का है। हालांकि इस मामले की जानकारी से पुलिस ने इनकार किया है। क्षेत्र में गुरुवार को एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब निकाह के बाद विदाई के दौरान दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात प्रयागराज से बारात आई थी। बारात स्वागत के बाद द्वारचार व अगवानी की रस्में पूरी की गई। इसके बाद निकाह भी विधिवत संपन्न हो गया और दोनों पक्षों के लोग विदाई की तैयारियों में जुट गए। इसी बीच दुल्हन ने दूल्हे को करीब से देखा तो वह नशे की हालत में नजर आया।
बार-बार आंखें खोल-बंद कर रहा था दूल्हा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूल्हा ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था और बार-बार आंखें बंद-खोल रहा था। यह स्थिति देखकर दुल्हन ने तुरंत आपत्ति जताई और उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही। मामला बढ़ने पर कहासुनी भी हुई और अंततः रिश्ता वहीं समाप्त हो गया। स्थिति यह रही कि विदाई की रस्म पूरी नहीं हो सकी और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि दुल्हन ने समय रहते साहसिक निर्णय लिया।




साइन इन