Gram pradhan powers seized and secretary was also suspended, then how did 8 lakhs of rupees withdraw in this Panchayat? ग्राम प्रधान का अधिकार सीज और सचिव भी सस्पेंड, फिर इस पंचायत के नाम पर कैसे निकले लाखों रुपए?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्राम प्रधान का अधिकार सीज और सचिव भी सस्पेंड, फिर इस पंचायत के नाम पर कैसे निकले लाखों रुपए?

यूपी के सीतापुर में एक ग्राम सचिव के निलंबन और प्रधान के अधिकार सीज होने के एक सप्ताह बाद नंदी गोशाला ग्राम पंचायत के नाम पर आठ लाख 36 हजार 250 रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में शिकायत की गई।

Thu, 12 March 2026 02:59 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ग्राम प्रधान का अधिकार सीज और सचिव भी सस्पेंड, फिर इस पंचायत के नाम पर कैसे निकले लाखों रुपए?

Sitapur News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गोंदलामऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हिंडौरा में सचिव के निलंबन और प्रधान के अधिकार सीज होने के एक सप्ताह बाद नंदी गोशाला ग्राम पंचायत के नाम पर आठ लाख 36 हजार 250 रुपये निकाल लिए गए। यह आलम तब है जब यहां की ग्राम प्रधान श्यामा देवी और सचिव हरदासी राणा पर 50.13 लाख रुपये के भ्रष्टाचार मामले में डीएम ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करने की कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर दोनों के विरुद्ध संदना थाने में एफआईआर भी दर्ज है। इस पूरे मामले की डीएम डॉ. राजा गणपति आर से शिकायत हुई है। शिकायत के बाद अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। ग्राम प्रधान अधिकार सीज होने और सचिव निलंबन के बाद अगर खाते से धनराशि निकाली गई है दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंडौरा गांव निवासी नीतू ने बताया कि वह ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 12 से पंच हैं। इसमें ग्राम पंचायत नंदी गोशाला नाम से इंडियन बैंक खाता संख्या 7696631636 संचालित है। उन्होंने बुधवार को अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्य का ब्यौरा निकलवाया। 21 जनवरी को डीएम ने प्रधान श्यामा देवी के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए थे। इसी आदेश में ग्राम पंचायत सचिव हरदासी राणा को भी वित्तीय अनियमितता का दोषी मानकर निलंबन व एफआईआर का आदेश दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

22 जनवरी को प्रधान व सचिव दोनो के डोंगल बंद कर दिए गए थे

आदेश के बाद 22 जनवरी को प्रधान व सचिव दोनो के डोंगल बंद कर दिए गए थे। इसके बाद 23 जनवरी को इंडियन बैंक खाता संख्या 7696631636 में चार लाख 12 हजार पांच सौ रुपये की धनराशि आई। इसके साथ उसी दिन इसी बैंक खाते में चार लाख 23 हजार 750 रुपये की धनराशि आई। यह धनराशि नंदी गोशाला के लिए आई थी। 28 जनवरी को चेक संख्या 723476, 723480, 723479 और 723478 से कुल चार बार में आठ लाख छत्तीस हजार दो सौ पचास रुपये निकाल लिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 15 ब्लॉकों के 47 ग्राम पंचायतों में सहायकों की होगी तैनाती
ये भी पढ़ें:यूपी की इन ग्राम पंचायतों में भुगतान के खेल में फंसे 6 सचिव, DPRO ने लिया ऐक्शन

एक ही तारीख में सारा पैसा निकाला गया

खास बात यह रही कि सचिव के निलंबन के बाद एक ही तारीख में सारा पैसा निकाला गया। नीतू ने बताया कि इस तरह धनराशि निकालकर हेराफेरी की गई है। डीपीआरओ डॉ. निरीश चंद्र साहू ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी। निलंबन के बाद अगर खाते से धनराशि निकाली गई है दोषियों पर कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस आने के 2 घंटे में जोड़ना होगा बिजली कनेक्शन

,

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।